05 Aug 2026
Breaking News Exclusive
चौमुखी विकास के लिए विधायक विवेक कुमार वर्मा ने मुख्यमंत्री व मंत्रियों को सौंपे मांग पत्र नायब तहसीलदार पर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष से अभद्रता का आरोप, कार्यकर्ताओं में भारी रोष सर्पदंश से महिला की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर ससुराल वालों पर महिला को डीजल छिड़ककर जिंदा जलाने और फांसी लगाने की कोशिश का आरोप बरेली-गोला गोकर्णनाथ नई रेल लाइन के निर्माण की मांग ने पकड़ा जोर बाइक और थ्री-व्हीलर की भिड़ंत में तीन घायल, अस्पताल में भर्ती दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत में लेने की खबर से भड़के सपा कार्यकर्ता अवैध संबंधों में बाधा बनने पर पति को जहर देकर मारा, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पत्नी व प्रेमी को भेजा जेल सोनम वांगचुक की रिहाई और शिक्षा मंत्री की बर्खास्तगी की मांग विधायक से 3.5 लाख की रंगदारी मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने रामलीला रोड से दबोचा

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर प्रदर्शन : आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार को सौपा ज्ञापन

Share:

बीसलपुर:- आजाद समाज पार्टी काशीराम के बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रदेश सचिव के नेतृत्व में तहसील पहुंचकर अपना ज्ञापन तहसीलदार को सौपा।

आजाद समाज पार्टी के प्रदेश सचिव नईम रजा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता तहसील कार्यालय पहुंचे। वहां पहुंचने के बाद उन्होंने तहसीलदार हबीब उर रहमान को अपना ज्ञापन सौपा। ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाते हुए कहा है। कि विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के अंतर्गत फार्म 7 का दुरुपयोग कर मतदाताओं के नाम निर्वाचक नामावली से अवैध रूप से हटाने का प्रयास किया जा रहा है। ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि विधानसभा पीलीभीत, विधानसभा क्षेत्र बीसलपुर, विधानसभा क्षेत्र बरखेड़ा तथा पूरनपुर विधानसभा क्षेत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के अंतर्गत प्राप्त हो रही गंभीर शिकायतों की ओर ध्यान आकर्षित कराना चाहता हूं। इस अभियान के अंतर्गत बीजेपी पार्टी के कुछ पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा फॉर्म 7 का दुरुपयोग करते हुए हजारों मतदाताओं के नाम निर्वाचक नामावली से अवैध रूप से हटाने को आपत्तियां दर्ज कराई जा रही है। इतना ही नहीं यह भाजपा पदाधिकारी संबंधित बीएलओ पर दबाव बना रहे हैं। उनके ऐसा न करने पर धमकी दे रहे हैं। कि बिना जांच नाम हटाए जाए। जबकि 2026 के अंतर्गत प्रकाशित एकीकृत आलेख मूल निर्वाचन नामावली में इन मतदाताओं के नाम अंकित है। यह लोकतांत्रिक मूल्यों का घोर उल्लंघन है। अतः अवैध रूप से नाम हटाने के प्रयासों की शिकायत पर जांच कर विधिक कार्रवाई की जावे जिससे विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के अंतर्गत मतदाताओं की सही नाम निर्वाचक नामावली में प्रकाशित हो सके।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से पार्टी के प्रदेश सचिव नईम रजा, प्रदेश सचिव राजाराम माथुर, मोहम्मद असलम ,मोहम्मद रफीक, मुन्ना, जाहिद, मोहम्मद अकबर, मोहम्मद रफीक, सौरभ भारतीय, रमेश कुमार, मोहम्मद जाकिर, शाहिद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement