06 Oct 2026
Breaking News Exclusive
खकरा नदी किनारे केजीएन 2 कॉलोनी में प्रशासन की कार्रवाई, रोता-बिलखता रहा परिवार भाजपा चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल गिरफ्तार बीसलपुर में 'ओपन माइक' का आयोजन आज, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम कटना नदी में छलांग लगाने वाले विकास का शव मिला, कैलास सक्सेना की तलाश जारी ग्रामीणों की परेशानी देख डॉ. रत्नेश गंगवार ने कराया रास्ता दुरुस्त, विद्यार्थियों व राहगीरों को मिली बड़ी राहत नदियों में डूबे दो ग्रामीण, प्रशासन का सर्च अभियान जारी शिक्षक सम्मान समारोह एवं चिंतन गोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब डियूनी डैम से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दर्जनों गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर डॉ रत्नेश गंगवार ने की जायरीन की खिदमत

राज्य चिकित्सा महाविद्यालय कार्यक्रम : स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में टीबी, एनीमिया व संचारी रोगों पर जागरूकता सत्र आयोजित

Share:

पीलीभीत:- स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं संबद्ध चिकित्सालय में जनस्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक विशेष सत्र का आयोजन किया गया। पल्मोनरी मेडिसिन और इंटरनल मेडिसिन विभागों द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस सत्र में उपस्थित लोगों को टीबी (क्षय रोग), एनीमिया एवं संचारी रोगों की रोकथाम के प्रति जागरूक किया गया।

बीमारियों के लक्षण और बचाव पर विस्तृत चर्चा

Advertisement

कार्यक्रम में विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. पीयूष कुमार जैन, डॉ. मनोज पिप्पल एवं डॉ. विनीत बंसल ने प्रतिभागियों को इन गंभीर बीमारियों के कारणों, लक्षणों और समय पर उपचार के महत्व के बारे में विस्तार से समझाया। वक्ताओं ने जोर देते हुए कहा:

व्यक्तिगत स्वच्छता: संचारी रोगों से बचने के लिए साफ-सफाई सबसे जरूरी है।

संतुलित आहार: एनीमिया (खून की कमी) को दूर करने के लिए पोषण से भरपूर खान-पान आवश्यक है।

नियमित जांच: किसी भी बीमारी के लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सकीय परामर्श लें और नियमित जांच कराएं।

सत्र के दौरान चिकित्सकों ने मरीजों और उनके तीमारदारों की स्वास्थ्य संबंधी शंकाओं और जिज्ञासाओं का समाधान भी किया। कार्यक्रम में डॉक्टरों, स्वास्थ्यकर्मियों, मरीजों और उनके परिजनों सहित लगभग 40 लोगों ने भाग लिया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

कम समय में चिकित्सा महाविद्यालय ने हासिल कीं उपलब्धियां

मीडिया प्रभारी डॉ. अरुण सिंह ने बताया कि प्राचार्या डॉ. संगीता अनेजा के सतत प्रयासों और कुशल मार्गदर्शन में संस्थान ने बहुत ही कम समय में जनपदवासियों को बेहतर व गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई हैं। उन्होंने कहा कि आमजन को बीमारियों के प्रति जागरूक करने के लिए संस्थान के विभिन्न विभागों द्वारा समय-समय पर ऐसे शिविर और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement