05 Oct 2026
Breaking News Exclusive
खकरा नदी किनारे केजीएन 2 कॉलोनी में प्रशासन की कार्रवाई, रोता-बिलखता रहा परिवार भाजपा चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल गिरफ्तार बीसलपुर में 'ओपन माइक' का आयोजन आज, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम कटना नदी में छलांग लगाने वाले विकास का शव मिला, कैलास सक्सेना की तलाश जारी ग्रामीणों की परेशानी देख डॉ. रत्नेश गंगवार ने कराया रास्ता दुरुस्त, विद्यार्थियों व राहगीरों को मिली बड़ी राहत नदियों में डूबे दो ग्रामीण, प्रशासन का सर्च अभियान जारी शिक्षक सम्मान समारोह एवं चिंतन गोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब डियूनी डैम से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दर्जनों गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर डॉ रत्नेश गंगवार ने की जायरीन की खिदमत

एआरटीओ ने चलाया अभियान : स्कूली वाहनों सहित अन्य वहानों पर चला एआरटीओ का चेकिंग अभियान

Share:

पीलीभीत:- प्रदेश में मनाये जा रहे सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जनपद में स्कूली वाहनों की सुरक्षा के दृष्टिगत परिवहन विभाग द्वारा विद्यालय में जाकर एवं मार्ग पर संचालित हो रहे स्कूली वाहनों के निरीक्षण का अभियान चलाया गया। जिसके अंतर्गत एआरटीओ वीरेंद्र सिंह द्वारा 15 स्कूल बसों का भौतिक निरीक्षण किया गया तथा यह सुनिश्चित किया गया कि इन स्कूल वाहनों में अग्नि शमन यंत्र, कैमरा सिस्टम, फर्स्ट एड बॉक्स, इमरजेंसी गेट, स्पीड लिमिट डिवाइस इत्यादि लगे हैं या नहीं।

उक्त कार्रवाई के साथ मोटर यान अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन कर संचालित होने वाले वाहनों के विरुद्ध प्रवर्तन कार्यवाही भी की गई। जिसमें एक ओवरलोड गन्ना वाहन एवं दो अन्य ओवरलोड माल वाहनों के विरुद्ध सीज की कार्रवाई की गई। एक टेंपो वाहन जोकि फिटनेस फेल अवस्था में संचालित होते पाया गया, उसके विरुद्ध भी सीज की कार्रवाई अमल में लाई गई। इसी प्रकार तीन माल वाहनों में ओवरहाइट गन्ना परिवहन होते पाया गया जिनके विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई।

Advertisement

एआरटीओ वीरेंद्र सिंह ने बताया कि सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जन सामान्य को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन हेतु जागरूक करने हेतु परिवहन विभाग द्वारा निरंतर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराये जा रहे हैं, साथ ही यातायात एवं सड़क सुरक्षा का उल्लंघन कर संचालित होने वाले वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान भी चलाए जा रहे हैं। जिसमें ओवरलोडिंग, ओवरस्पीडिंग, ओवरहाइट हेलमेट, सीट बेल्ट, गलत दिशा में वाहन चलाने वाले वाहनों के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही की जा रही है जोकि निरंतर जारी रहेगी।ing...

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement