06 Oct 2026
Breaking News Exclusive
खकरा नदी किनारे केजीएन 2 कॉलोनी में प्रशासन की कार्रवाई, रोता-बिलखता रहा परिवार भाजपा चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल गिरफ्तार बीसलपुर में 'ओपन माइक' का आयोजन आज, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम कटना नदी में छलांग लगाने वाले विकास का शव मिला, कैलास सक्सेना की तलाश जारी ग्रामीणों की परेशानी देख डॉ. रत्नेश गंगवार ने कराया रास्ता दुरुस्त, विद्यार्थियों व राहगीरों को मिली बड़ी राहत नदियों में डूबे दो ग्रामीण, प्रशासन का सर्च अभियान जारी शिक्षक सम्मान समारोह एवं चिंतन गोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब डियूनी डैम से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दर्जनों गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर डॉ रत्नेश गंगवार ने की जायरीन की खिदमत

एसडीएम को सौंपा ज्ञापन : पेट्रोल में मिलावट व किसानों की समस्याओं को लेकर अपना दल (के) का धरना, सौंपा ज्ञापन

Share:

पीलीभीत:- अपना दल (कमेरावादी) जिला इकाई के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय आह्वान पर किसानों की विभिन्न समस्याओं और पेट्रोल में इथेनॉल की मिलावट के खिलाफ नगर में जोरदार जुलूस निकाला। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में धरना देकर महामहिम राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी बीसलपुर (एसडीएम) को सौंपा।

मंगलवार को अपना दल (के) के कार्यकर्ता कैंप कार्यालय पर एकत्र हुए। वहां से वे जिला अध्यक्ष प्रेम सागर पटेल और जिला कोषाध्यक्ष के नेतृत्व में सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए जुलूस की शक्ल में बीसलपुर तहसील परिसर पहुंचे और धरने पर बैठ गए।

Advertisement

धरना स्थल पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष प्रेम सागर पटेल ने कहा कि वर्तमान में देश और प्रदेश का किसान खाद (उर्वरक) के भारी संकट से जूझ रहा है। इस समय किसानों को धान, गन्ने और खरीफ की अन्य फसलों के लिए उर्वरक की सख्त जरूरत है, लेकिन सरकार इसे उपलब्ध कराने में नाकाम है। उन्होंने कहा कि किसान यदि मेहनत कर फसल तैयार भी कर लेता है, तो उसे छुट्टा पशुओं से बचा पाना मुश्किल हो रहा है।

"14 दिनों के अंदर गन्ना भुगतान का वादा करने वाले 14 महीनों में भी किसानों को उनका हक नहीं दिला पा रहे हैं। इसके अलावा पेट्रोल में इथेनॉल की मिलावट के कारण वाहन स्वामियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।"

प्रेम सागर पटेल, जिला अध्यक्ष (अपना दल के)

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम नागेंद्र पांडे ने धरना स्थल पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं से वार्ता की और उनका ज्ञापन लिया। उन्होंने उचित माध्यम से ज्ञापन को राज्यपाल तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर देव शर्मा, रामचंद्र लाल कोरी, प्रमोद गंगवार, शिव कुमार पटेल, रामबाबू पटेल, हरिओम गंगवार, साधुराम, अंग्रेज सिंह, रामचंद्र लाल गंगवार समेत दर्जनों कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement