JS News 24 / Wed, Jul 8, 2026 / Post views : 139
पीलीभीत:- बीसलपुर नगर में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल द्वारा पीलीभीत के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मनोनीत किए गए अनूप अग्रवाल का जोरदार स्वागत व अभिनंदन किया गया। इस दौरान शहर के तमाम प्रमुख व्यापारीगण मुख्य रूप से मौजूद रहे।
बीसलपुर नगर इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष धीरज गुप्ता, उपाध्यक्ष इनायत अली खान और नगर संगठन मंत्री मनोज गोयल द्वारा नवमनोनित जिलाध्यक्ष के साथ-साथ जिला टीम के अन्य नवनियुक्त पदाधिकारियों का भी गर्मजोशी से स्वागत किया गया। स्वागत होने वाले पदाधिकारियों में युवा जिलाध्यक्ष मोहित अग्रवाल, जिला महामंत्री विनीत अग्रवाल, जिला संरक्षक संजीव अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष नवीन लोधी, युवा महामंत्री नियमित अग्रवाल, युवा संगठन मंत्री सुनील अग्रवाल शामिल रहे।
व्यापारियों की समस्याओं पर हुई चर्चा, मिला सुरक्षा का आश्वासन
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय व्यापारियों ने शहर के व्यापार और व्यापारियों से जुड़ी प्रमुख समस्याओं को नवागत जिलाध्यक्ष के समक्ष रखा। समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए जिलाध्यक्ष अनूप अग्रवाल ने उनके पूर्ण समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने मंच से हुंकार भरते हुए कहा कि व्यापारियों का सम्मान और उनकी सुरक्षा संगठन की पहली प्राथमिकता है और किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इन पदाधिकारियों की रही गरिमामयी उपस्थिति
इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाने में नगर युवा अध्यक्ष कन्हैया भारद्वाज, महामंत्री प्रखर गुप्ता, कोषाध्यक्ष प्रियंक अग्रवाल, मीडिया प्रभारी अभिषेक पाठक (वासु), संगठन मंत्री सचिन अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, पंकज गंगवार, प्रदीप वर्मा, शाहिद खान, रवि उल्ला खान सहित संगठन के तमाम पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग व उपस्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन