06 Oct 2026
Breaking News Exclusive
खकरा नदी किनारे केजीएन 2 कॉलोनी में प्रशासन की कार्रवाई, रोता-बिलखता रहा परिवार भाजपा चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल गिरफ्तार बीसलपुर में 'ओपन माइक' का आयोजन आज, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम कटना नदी में छलांग लगाने वाले विकास का शव मिला, कैलास सक्सेना की तलाश जारी ग्रामीणों की परेशानी देख डॉ. रत्नेश गंगवार ने कराया रास्ता दुरुस्त, विद्यार्थियों व राहगीरों को मिली बड़ी राहत नदियों में डूबे दो ग्रामीण, प्रशासन का सर्च अभियान जारी शिक्षक सम्मान समारोह एवं चिंतन गोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब डियूनी डैम से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दर्जनों गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर डॉ रत्नेश गंगवार ने की जायरीन की खिदमत

भाजपा विधायक से मांगी थी रंगदारी : विधायक से 3.5 लाख की रंगदारी मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने रामलीला रोड से दबोचा

Share:

पीलीभीत:- बीसलपुर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए बीसलपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक से फोन पर रंगदारी मांगने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। क्षेत्राधिकारी एवं प्रभारी निरीक्षक बीसलपुर के नेतृत्व में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत पुलिस टीम ने आरोपी को रामलीला रोड से धर दबोचा।

क्या था पूरा मामला?

Advertisement

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, बीती 16 जुलाई को बीसलपुर विधायक विवेक कुमार वर्मा ने थाना बीसलपुर में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया था कि एक अज्ञात व्यक्ति (जिसने अपना नाम नीरज बताया) ने मोबाइल नंबर 9203228335 से कॉल कर उनसे 3.5 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। विधायक की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी।

सर्विलांस और मुखबिर की मदद से शिकंजा

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने संदिग्ध नंबर को सर्विलांस पर लगाया और विशेष टीम का गठन किया। सोमवार (20 जुलाई) को सर्विलांस और सटीक मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी नीरज सिंह राठौर को रामलीला रोड से गिरफ्तार कर लिया।

उज्जैन में रह रहा था आरोपी

पकड़ा गया आरोपी नीरज सिंह राठौर (41 वर्ष) पुत्र स्व. शिवराज सिंह मूल रूप से ग्राम उमरी, थाना रामपुरा (जिला जालौन) का निवासी है। वर्तमान में वह विद्यापति नगर, थाना नानाखेड़ा (जिला उज्जैन, मध्य प्रदेश) में रह रहा था।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement