05 Oct 2026
Breaking News Exclusive
खकरा नदी किनारे केजीएन 2 कॉलोनी में प्रशासन की कार्रवाई, रोता-बिलखता रहा परिवार भाजपा चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल गिरफ्तार बीसलपुर में 'ओपन माइक' का आयोजन आज, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम कटना नदी में छलांग लगाने वाले विकास का शव मिला, कैलास सक्सेना की तलाश जारी ग्रामीणों की परेशानी देख डॉ. रत्नेश गंगवार ने कराया रास्ता दुरुस्त, विद्यार्थियों व राहगीरों को मिली बड़ी राहत नदियों में डूबे दो ग्रामीण, प्रशासन का सर्च अभियान जारी शिक्षक सम्मान समारोह एवं चिंतन गोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब डियूनी डैम से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दर्जनों गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर डॉ रत्नेश गंगवार ने की जायरीन की खिदमत

डिप्रेशन में आत्महत्या : बीमारी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की जीवन लीला समाप्त

Share:

पीलीभीत:- बीसलपुर नगर के मोहल्ला दुर्गा प्रसाद निवासी एक युवक ने बीमारी से तंग आकर रविवार की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक पिछले डेढ़ वर्ष से गंभीर गुर्दा रोग (किडनी की बीमारी) से पीड़ित था और उसकी दोनों किडनियां लगभग 90 प्रतिशत तक खराब हो चुकी थीं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।

डेढ़ वर्ष से चल रहा था गंभीर बीमारी का इलाज

Advertisement

प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्वर्गीय सत्यपाल प्रजापति का 30 वर्षीय पुत्र सुरजीत प्रजापति पिछले डेढ़ साल से गुर्दा रोग से बुरी तरह जूझ रहा था। बीमारी के कारण उसकी शारीरिक स्थिति बेहद दयनीय हो चुकी थी। हालत यह थी कि तेज बुखार के चलते वह इस भीषण गर्मी में भी पंखा तक नहीं चला पाता था और उसे पानी पीने में भी अत्यधिक कठिनाई होती थी। तमाम इलाज के बाद भी उसकी सेहत में कोई सुधार नहीं हो रहा था।

सुबह रोशनदान से लटकता मिला शव

मृतक की बड़ी बहन राजकुमारी ने बताया कि वे सभी भाई-बहन वर्तमान में सूरज कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहे हैं, जबकि रामलीला रोड पर उनका मकान निर्माणाधीन है। माता-पिता का साया पहले ही सिर से उठ चुका है। रविवार की रात करीब 11 बजे सुरजीत अपने कमरे में सोने चला गया। सोमवार की सुबह जब परिजनों ने उसके कमरे का दरवाजा अंदर से बंद देखा, तो छोटी बहन प्रज्ञा ने उसे आवाज दी।

भीतर से कोई जवाब न मिलने पर जब दरवाजा खोलकर देखा गया, तो सुरजीत का शव कमरे के रोशनदान में दुपट्टे के फंदे से झूलता हुआ मिला। भाई का शव देखते ही घर में कोहराम मच गया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद शव को फंदे से उतारा। प्रभारी निरीक्षक संजीव शुक्ला ने बताया कि युवक लंबे समय से गुर्दा रोग से पीड़ित था और बीमारी से परेशान होकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। युवक की असमय मौत से पूरे परिवार और मोहल्ले में शोक की लहर है।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement