06 Oct 2026
Breaking News Exclusive
खकरा नदी किनारे केजीएन 2 कॉलोनी में प्रशासन की कार्रवाई, रोता-बिलखता रहा परिवार भाजपा चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल गिरफ्तार बीसलपुर में 'ओपन माइक' का आयोजन आज, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम कटना नदी में छलांग लगाने वाले विकास का शव मिला, कैलास सक्सेना की तलाश जारी ग्रामीणों की परेशानी देख डॉ. रत्नेश गंगवार ने कराया रास्ता दुरुस्त, विद्यार्थियों व राहगीरों को मिली बड़ी राहत नदियों में डूबे दो ग्रामीण, प्रशासन का सर्च अभियान जारी शिक्षक सम्मान समारोह एवं चिंतन गोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब डियूनी डैम से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दर्जनों गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर डॉ रत्नेश गंगवार ने की जायरीन की खिदमत

जमीनी विवाद में मौत : दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में एक युवक की हुई मौत

Share:

पीलीभीत :- पांच दिन पूर्व ग्राम गोवल पतीपुरा में जमीनी विवाद को लेकर हुए दो पक्षों में खूनी संघर्ष के बाद एक पक्ष के घायल हुए युवक की इलाज के दौरान बरेली के एक निजी चिकित्सालय में मृत्यु हो गई ।घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। बरेली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से गांव में सन्नाटा पसर गया।

बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गोवल पतिपुरा निवासी गांव के पूर्व प्रधान स्वर्गीय राम सिंह यादव ने अपनी 10 बीघा जमीन बड़ी बेटी अनीता के नाम वसीयत (दानपात्र) कर गए थे। क्योंकि उनके कोई पुत्र नहीं था। इसी बात को लेकर उनके भतीजे सत्यपाल यादव, मुरारी लाल आदि अनीता देवी से व उनके परिवार से रंजिश मानते चले आ रहे थे। इसी रंजिश को लेकर बीते 27 मार्च को बृजेश कुमार व उसके पिता ओम शंकर और रवि प्रकाश अपने नाना के दिए हुए खेत पर पानी चला रहे थे। इसी समय जमीन की रंजिश को लेकर मुनेंद्र पाल यादव पुत्र सत्यपाल यादव आदि धारदार हथियार लेकर खेत पर पहुंच गए और खेत को ट्रैक्टर से जोत कर कब्जा करने लगे। इसके बाद दोनों पक्षों में पहले गाली गलौज हुआ फिर खूनी संघर्ष हुआ।

Advertisement

इसके पश्चात पुलिस ने एक पक्ष के मुनेंद्र सिंह की तहरीर पर ओम शंकर, रवि प्रकाश, बृजेश, लोकेश, धर्मेंद्र तथा दूसरे पक्ष के बृजेश कुमार की ओर से अनुराग यादव, नरदेव, मुनेंद्र यादव, अभिषेक व विवेक के खिलाफ प्राथमिकी पंजीकृत कर कार्यवाही शुरू की थी।

रवि प्रकाश के खूनी संघर्ष में गंभीर चोटें सिर में आई थी। जिसके बाद उसे जिला अस्पताल भेजा था जहां से वह बरेली के एक निजी अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार चल रहा था। आज सुबह अचानक रवि की हालत बिगड़ गई और इलाज के दौरान रवि प्रकाश 30 वर्ष की दर्दनाक मृत्यु हो गई। इस घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अभियुक्तों की तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement