05 Oct 2026
Breaking News Exclusive
खकरा नदी किनारे केजीएन 2 कॉलोनी में प्रशासन की कार्रवाई, रोता-बिलखता रहा परिवार भाजपा चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल गिरफ्तार बीसलपुर में 'ओपन माइक' का आयोजन आज, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम कटना नदी में छलांग लगाने वाले विकास का शव मिला, कैलास सक्सेना की तलाश जारी ग्रामीणों की परेशानी देख डॉ. रत्नेश गंगवार ने कराया रास्ता दुरुस्त, विद्यार्थियों व राहगीरों को मिली बड़ी राहत नदियों में डूबे दो ग्रामीण, प्रशासन का सर्च अभियान जारी शिक्षक सम्मान समारोह एवं चिंतन गोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब डियूनी डैम से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दर्जनों गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर डॉ रत्नेश गंगवार ने की जायरीन की खिदमत

सड़क हादसे में इलाज के दौरान मजदूर की मौत : रॉन्ग साइड से आ रही तेज रफ्तार कार ने मजदूर को मारी टक्कर, मौत

Share:

पीलीभीत:- थाना बीसलपुर के अंतर्गत बरेली रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। घटना के संबंध में मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और मोटर वाहन अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बीसलपुर नगर के मोहल्ला ग्यासपुर निवासी शाहिद खान ने बताया कि बीती 7 जून 2026 की सुबह लगभग 3:42 बजे उनका भाई साजिद खान अपने साथी बासित खान पुत्र छुन्ने खान के साथ रेता-बजरी से संबंधित काम के लिए जा रहा था। जैसे ही वे मोहल्ला ग्यासपुर स्थित अक्सा पब्लिक स्कूल और एसडीएम कोर्ट के पास बरेली रोड पर पहुंचे, तभी सामने से बेहद तेज गति, लापरवाही और गलत दिशा से आ रही एक कार ने उसको जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि साजिद खान गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। दुर्घटना के बाद आरोपी चालक कार समेत मौके से फरार हो गया। परिजनों ने आनन-फानन में घायल साजिद को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीसलपुर में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल पीलीभीत रेफर कर दिया।

Advertisement

हालत नाजुक होने के कारण उन्हें उच्च स्तरीय इलाज के लिए निजी अस्पताल और फिर रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज, बरेली ले जाया गया। इसके बाद उन्हें के.एस. हॉस्पिटल बरेली में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद 9 जून 2026 की दोपहर करीब 1:45 बजे साजिद ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

पुलिस ने अज्ञात कार और उसके चालक की पहचान व वैधानिक कार्रवाई के लिए मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। मामले की जांच सब-इंस्पेक्टर सतीश चंद को सौंपी गई है। पुलिस घटनाक्रम की जांच और आरोपी चालक की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement