05 Oct 2026
Breaking News Exclusive
खकरा नदी किनारे केजीएन 2 कॉलोनी में प्रशासन की कार्रवाई, रोता-बिलखता रहा परिवार भाजपा चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल गिरफ्तार बीसलपुर में 'ओपन माइक' का आयोजन आज, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम कटना नदी में छलांग लगाने वाले विकास का शव मिला, कैलास सक्सेना की तलाश जारी ग्रामीणों की परेशानी देख डॉ. रत्नेश गंगवार ने कराया रास्ता दुरुस्त, विद्यार्थियों व राहगीरों को मिली बड़ी राहत नदियों में डूबे दो ग्रामीण, प्रशासन का सर्च अभियान जारी शिक्षक सम्मान समारोह एवं चिंतन गोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब डियूनी डैम से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दर्जनों गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर डॉ रत्नेश गंगवार ने की जायरीन की खिदमत

सस्ता गल्ला विक्रेता दुकान का चुनाव : कोटा चयन के बीच एक प्रत्याशी की तबीयत बिगड़ी, दोबारा चुनाव कि मांग

Share:

बीसलपुर:-बिलसंडा विकासखंड क्षेत्र के गांव बरखेड़ा ताल्लुके पसगवां में सस्ता गल्ला विक्रेता कोटे की दुकान के आवंटन के लिए खुली बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें एक पक्ष के प्रत्याशी की तबीयत खराब हो जाने के कारण बैठक निरस्त करने को लेकर ग्राम वासियों ने तहसील कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर उप जिलाधिकारी को अपना ज्ञापन प्रेषित किया।

उप जिलाधिकारी नागेंद्र पांडे को दिए गए ज्ञापन में विकासखंड क्षेत्र बिलसंडा के गांव बरखेड़ा ताल्लुके पसगवां निवासी ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा है। कि गांव की कोटेदार की दुकान पूर्व में निरस्त हो जाने के कारण नए कोटेदार के चयन हेतु आज बृहस्पतिवार को गांव में खुली बैठक बुलाई गई थी। बैठक का आयोजन ए डीओ पंचायत पंकज कुमार शर्मा एवं सचिव प्रवीण सिंह मौर्य की अध्यक्षता में किया गया था। जिसमें दो प्रत्याशी मैदान में थे। इसी दौरान एक पक्ष की प्रत्याशी नीरज देवी पुत्री हरिश्चंद्र की अचानक तबीयत खराब हो गई जिसके बाद उसे बिलसंडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। और वहां से जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। बैठक की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की गई ग्रामीणों की मांग है। कि यह बैठक निरस्त की जानी चाहिए, क्योंकि इसमें अवैध रूप से तथा दूसरी पार्टी ने साठ गांठ करने के बाद विष्णु पुत्र गुलाब राय को कोटेदार घोषित कर दिया है जो विधि विरुद्ध है।

Advertisement

तहसील में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपने वालों में सेवाराम, भगवान सिंह, राजेंद्र प्रसाद, गुड्डी, रीना देवी, पुष्पा, सुलेखा, रामदेवी, तुलसी देवी, प्रीति देवी, राजेश्वरी, रामादेवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement