05 Oct 2026
Breaking News Exclusive
खकरा नदी किनारे केजीएन 2 कॉलोनी में प्रशासन की कार्रवाई, रोता-बिलखता रहा परिवार भाजपा चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल गिरफ्तार बीसलपुर में 'ओपन माइक' का आयोजन आज, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम कटना नदी में छलांग लगाने वाले विकास का शव मिला, कैलास सक्सेना की तलाश जारी ग्रामीणों की परेशानी देख डॉ. रत्नेश गंगवार ने कराया रास्ता दुरुस्त, विद्यार्थियों व राहगीरों को मिली बड़ी राहत नदियों में डूबे दो ग्रामीण, प्रशासन का सर्च अभियान जारी शिक्षक सम्मान समारोह एवं चिंतन गोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब डियूनी डैम से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दर्जनों गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर डॉ रत्नेश गंगवार ने की जायरीन की खिदमत

80 वर्षीय वृद्ध ने की छेड़छाड़ : मासूम से छेड़छाड़ करने वाला 80 वर्षीय वृद्ध गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई

Share:

पीलीभीत:- थाना जहानाबाद क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव में 16 वर्षीय मंदबुद्धि बालिका के साथ छेड़छाड़ करने वाले 80 वर्षीय बुजुर्ग आरोपी को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गिरफ्तार कर लिया है। घटना को लेकर पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है।

अकेली पाकर घर में घुसा आरोपी

Advertisement

मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार (24 जून) को डायल 112 के माध्यम से जहानाबाद पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम ललौरी खेड़ा क्षेत्र में एक 16 वर्षीय मंदबुद्धि किशोरी घर पर अकेली थी। इसी का फायदा उठाकर गांव का ही रहने वाला आरोपी नौबत सिंह (80 वर्ष), पुत्र स्व. अमर सिंह, गलत नीयत से उसके घर में घुस गया। आरोपी ने बालिका के साथ अश्लील हरकतें और छेड़छाड़ करते हुए गलत काम करने का प्रयास किया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

सूचना मिलते ही जहानाबाद पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर छानबीन और पूछताछ शुरू की। घटना की पुष्टि होने के बाद पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी नौबत सिंह के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 236/2026, भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 76/333 और 7/8 पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया।

आरोपी भेजा गया जेल

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बुजुर्ग आरोपी नौबत सिंह को हिरासत में ले लिया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है और उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement