05 Oct 2026
Breaking News Exclusive
खकरा नदी किनारे केजीएन 2 कॉलोनी में प्रशासन की कार्रवाई, रोता-बिलखता रहा परिवार भाजपा चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल गिरफ्तार बीसलपुर में 'ओपन माइक' का आयोजन आज, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम कटना नदी में छलांग लगाने वाले विकास का शव मिला, कैलास सक्सेना की तलाश जारी ग्रामीणों की परेशानी देख डॉ. रत्नेश गंगवार ने कराया रास्ता दुरुस्त, विद्यार्थियों व राहगीरों को मिली बड़ी राहत नदियों में डूबे दो ग्रामीण, प्रशासन का सर्च अभियान जारी शिक्षक सम्मान समारोह एवं चिंतन गोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब डियूनी डैम से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दर्जनों गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर डॉ रत्नेश गंगवार ने की जायरीन की खिदमत

स्कूल की टीन शेड गिरने से 40 बच्चे दबे : 8 विधार्थी और 2 शिक्षिकाएं घायल, शिक्षिका ने जान पर खेलकर बचाई 3 मासूमों की जान

Share:

पीलीभीत:- बीसलपुर क्षेत्र के ग्राम अमृता खास स्थित श्री बालक राम सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। विद्यालय परिसर में पड़ी टीन शेड अचानक भरभराकर गिर गई, जिसके नीचे पढ़ाई कर रहे करीब 40 बच्चे दब गए। हादसे के बाद स्कूल परिसर में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। चीख-पुकार सुनकर दौड़े ग्रामीणों और स्कूल स्टाफ ने मलबे से बच्चों को बाहर निकाला। हादसे में 8 बच्चे और 2 शिक्षिकाएं घायल हुई हैं, जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

टिफिन खोलते ही गिरा टीन शेड

Advertisement

घटना मंगलवार सुबह करीब 11:15 बजे की है। जन शिक्षा संस्थान (विद्या भारती) द्वारा संचालित इस विद्यालय में कक्षा 1 से 3 तक के करीब 40 बच्चे टीन शेड के नीचे बैठकर पढ़ाई कर रहे थे। लंच का समय होने पर शिक्षिकाओं ने पढ़ाना बंद किया और बच्चे अपने टिफिन खोलने लगे। इसी दौरान टीन शेड अचानक नीचे आ गिरा। शेड गिरने की आवाज सुनकर आसपास के तमाम ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में टीन व मलबा हटाकर बच्चों को बाहर निकाला।

हादसे में ये हुए घायल

हादसे में ग्राम अमृता खास निवासी ऋतिक (पुत्र रीत राम), यश (पुत्र कालीचरण), अभय प्रताप (पुत्र अभिषेक), सार्थक (पुत्र सुभाष चंद्र) सहित 8 बच्चे और शिक्षिका चंचल व दिव्यांशी घायल हो गईं। शेष बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिन्हें अभिभावक अपने घर ले गए।

अधिकारी पहुंचे अस्पताल, प्रधानाचार्य से मांगा जवाब

सूचना मिलते ही एसडीएम नागेंद्र पांडे, सीओ राहुल पांडे और प्रभारी निरीक्षक संजीव शुक्ला ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और अपनी निगरानी में घायलों का उपचार शुरू कराया। एसडीएम ने बताया कि निरीक्षण के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य वीरेंद्र कुमार मौके पर नहीं मिले। उनसे विद्यालय की मान्यता और भवन संबंधी अभिलेखों के साथ स्पष्टीकरण मांगा गया है।

वहीं, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रबंधक विष्णु कुमार गोयल के निर्देश पर प्रधानाचार्य डॉ. रवि शरण सिंह चौहान घायलों की मदद के लिए अस्पताल पहुंचे। प्रबंधक ने कहा कि घायल बच्चों व शिक्षिकाओं के समुचित इलाज का खर्च विद्यालय प्रबंध समिति उठाएगी।

डॉक्टरों ने बताया खतरे से बाहर

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर चंदन ने बताया कि सभी घायल बच्चों और दोनों शिक्षिकाओं की हालत स्थिर है और वे खतरे से बाहर है।

शिक्षिका ने अपनी पीठ पर झेला टीन शेड, बचाई 3 बच्चों की जान

हादसे के दौरान शिक्षिका चंचल ने अदम्य साहस का परिचय दिया। जब टीन शेड गिर रहा था, तब तीन बच्चे खंभे की जद में आ रहे थे। शिक्षिका ने त्वरित निर्णय लेते हुए तीनों बच्चों को खींचकर अपने नीचे छिपा लिया और खुद उनके ऊपर झुक गईं। टीन शेड सीधे शिक्षिका की पीठ पर आ गिरा, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। उनका एक्स-रे कराया जा रहा है। शिक्षिका की इस जांबाजी के कारण तीनों बच्चे पूरी तरह सुरक्षित बच गए।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement