JS News 24 / Thu, Jul 9, 2026 / Post views : 366
पीलीभीत:- उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के थाना घुंघचाई क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है। यहाँ एक कलयुगी दरिंदे ने 6 वर्षीय मासूम बच्ची को खाने की चीज का लालच देकर अपनी हवस का शिकार बना डाला। घटना के बाद से इलाके में भारी आक्रोश और तनाव का माहौल है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश तेज कर दी है।
खाने का लालच देकर स्कूल ले गया आरोपी
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घुंघचाई थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 6 वर्षीय बच्ची को आरोपी ने बहला-फुसलाकर अपने जाल में फंसाया। आरोपी ने मासूम को खाने का लालच दिया और उसे जबरन पास के ही एक बंद पड़े सरकारी स्कूल के भीतर ले गया। सूनेपन का फायदा उठाकर आरोपी ने मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म (रेप) की वारदात को अंजाम दिया।
चंगुल से छूटकर घर पहुंची मासूम, परिजनों के उड़े होश
हैवान की चंगुल से किसी तरह छूटकर लहूलुहान हालत में मासूम बच्ची रोते-बिलखते अपने घर पहुंची। बच्ची की नाजुक हालत और आपबीती सुनकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजनों ने बिना वक्त गंवाए तुरंत स्थानीय थाने में जाकर मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। वहीं, मौका पाकर आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया।
गंभीर धाराओं में केस दर्ज, गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित बच्ची को चिकित्सीय परीक्षण (मेडिकल जांच) के लिए अस्पताल भेजा है। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट (POSCO Act) और दुष्कर्म सहित अन्य गंभीर व सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि मामला बेहद गंभीर है। आरोपी के खिलाफ सख्त धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की धरपकड़ के लिए पुलिस की कई टीमें गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन