05 Oct 2026
Breaking News Exclusive
खकरा नदी किनारे केजीएन 2 कॉलोनी में प्रशासन की कार्रवाई, रोता-बिलखता रहा परिवार भाजपा चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल गिरफ्तार बीसलपुर में 'ओपन माइक' का आयोजन आज, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम कटना नदी में छलांग लगाने वाले विकास का शव मिला, कैलास सक्सेना की तलाश जारी ग्रामीणों की परेशानी देख डॉ. रत्नेश गंगवार ने कराया रास्ता दुरुस्त, विद्यार्थियों व राहगीरों को मिली बड़ी राहत नदियों में डूबे दो ग्रामीण, प्रशासन का सर्च अभियान जारी शिक्षक सम्मान समारोह एवं चिंतन गोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब डियूनी डैम से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दर्जनों गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर डॉ रत्नेश गंगवार ने की जायरीन की खिदमत

लापरवाही पर बड़ा एक्शन : पीलीभीत में बिना सूचना गायब 15 पुलिसकर्मी निलंबित

Share:

पीलीभीत:- जनपद में कानून-व्यवस्था और अनुशासन को बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक (SP) ने एक बड़ा कदम उठाया है। ड्यूटी से बिना किसी अनुमति और संतोषजनक कारण के अनुपस्थित चल रहे 15 पुलिसकर्मियों और कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। एसपी की इस सख्त कार्रवाई से महकमे में हड़कंप मच गया है।

अनुशासनहीनता पर सख्त रुख

Advertisement

पुलिस विभाग के अनुसार, यह कार्रवाई विभाग में अनुशासन, जवाबदेही और कर्तव्यनिष्ठा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है। निलंबित किए गए सभी 15 कर्मियों के खिलाफ नियमानुसार विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।

जनपद पुलिस ने इस कार्रवाई के माध्यम से सख्त संदेश दिया है कि ड्यूटी के प्रति लापरवाही और बिना बताए गायब रहना किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी ऐसी लापरवाही पाए जाने पर इसी तरह की कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

इन पर गिरी निलंबन की गाज

निलंबित होने वाले कुल 15 कर्मियों में अधिकारी, आरक्षी और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शामिल हैं, जिनका विवरण इस प्रकार है:

उप निरीक्षक (Sub-Inspector): 03

1- दिनेश कुमार (पुलिस लाइन)

2- कृष्ण कुमार ( पुलिस लाइन)

3- विकास कुमार ( थाना कोतवाली)

मुख्य आरक्षी (Head Constable): 01

1- श्याम सुन्दर शुक्ला ( पुलिस लाइन)

आरक्षी (Constable): 08

1- प्रदीप कुमार ( पुलिस लाइन)

2- गौतम तोमर ( पुलिस लाइन)

3- विव्श्रेन्द्र बालियान ( पुलिस लाइन)

4- रोहित खोखर ( यूपी 112 पुलिस)

5- हिमांशु कुमार ( मानीटरिग सैल)

6- शोभित कुमार ( थाना सेहरामऊ उत्तरी)

7- अमित कुमार ( थाना कोतवाली)

8- आशीष कुमार ( थाना जहानाबाद)

महिला आरक्षी (Woman Constable): 01

1- मेघा शर्मा ( थाना बरखेड़ा)

स्वीपर (Sweeper): 02

1- लकी बाबू ( थाना दियोरिया कलां)

2- सलीम मियां ( पुलिस लाइन)

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement