06 Oct 2026
Breaking News Exclusive
खकरा नदी किनारे केजीएन 2 कॉलोनी में प्रशासन की कार्रवाई, रोता-बिलखता रहा परिवार भाजपा चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल गिरफ्तार बीसलपुर में 'ओपन माइक' का आयोजन आज, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम कटना नदी में छलांग लगाने वाले विकास का शव मिला, कैलास सक्सेना की तलाश जारी ग्रामीणों की परेशानी देख डॉ. रत्नेश गंगवार ने कराया रास्ता दुरुस्त, विद्यार्थियों व राहगीरों को मिली बड़ी राहत नदियों में डूबे दो ग्रामीण, प्रशासन का सर्च अभियान जारी शिक्षक सम्मान समारोह एवं चिंतन गोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब डियूनी डैम से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दर्जनों गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर डॉ रत्नेश गंगवार ने की जायरीन की खिदमत

: मुंसिफ कोर्ट को मिलेगा अपना भवन, केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने शुरू की पहल                             

JS News 24 / Thu, Jan 30, 2025 / Post views : 188

Share:
पीलीभीत:- सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार जितिन प्रसाद ने तहसील मुख्यालय पर संचालित पुराने मुंसिफ न्यायालय भवन परिसर में नए भवन का निर्माण कराई जाने को शासन से स्वीकृति दिलाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। किसान नेता देव स्वरूप पटेल ने अधिवक्ताओं द्वारा दिया गया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री को सौंपते हुए अवगत कराया की बीसलपुर में मुंसिफ कोर्ट किराए के भवन में चल रहा है। तहसील के सभी थानों को कोर्ट की सुविधा नहीं मिल रही है बार बेंच दोनों को न्यायालय से संबंधित जनता के कार्य निस्तारण करने में अत्यधिक परेशानी हो रही है यदि न्यायालय को अपना भवन मिल जाता है तो न्यायिक कार्यों को करेली बिलसंडा के थानों से संबंधित कार्यो को पीलीभीत अत्यधिक समय लगाकर दूर नहीं जाना पड़ेगा। केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी पीलीभीत को अपने निजी सचिव कुणाल प्रताप सिंह से पत्र जारी करा कर निर्देश दिए हैं कि भवन के निर्माण को सभी आवश्यक कार्यवाही की जाए भवन निर्माण की प्रक्रिया शुरू होने से अधिवक्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। पटेल ने बताया कि यह भवन जहां मुंसिफ न्यायालय चल रहा है उसी परिसर में बनाने का प्रस्ताव दिया गया है।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement