21 Apr 2026
Breaking News Exclusive
400 बीघा गेहूं की नरई जली, किसानों का भारी नुक़सान स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चों को वितरित की गई निशुल्क पुस्तकें दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में एक युवक की हुई मौत गौरव बने वाणिज्य कर अधिकारी युवक ने किशोरी को बहाने से बुलाकर अपने घर में किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज डीएम ने 30 लाख रुपये खाते में आने के मामले में टीम गठित कर जांच कराई शुरू जीएसटी टीम ने सरिया सीमेंट व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर मारे छापे चेकिंग के दौरान दो आरोपी गिरफ्तार, 5 इंजन और 2 मोटरसाइकिल बरामद रसोई गैस सिलेंडर बुक कराने को उमड़े उपभोक्ता ब्लाक परिसर में समारोह आयोजित कर सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी

: गुणवत्ता से ना होगा समझौता ना बंदरबांट :- जितिन प्रसाद

Share:
बीसलपुर/पीलीभीत  पीलीभीत क्षेत्र के लोगों ने वर्ष 2021 में अपने वोटों की बौछार करके भारतीय जनता पार्टी की सरकार बहुमत से बनाई थी हम उसी विश्वास को दिखाते हुए विकास की बौछार करने आए हैं अब किसानों को सुविधा भी बड़े शहरों की तरह दी जाएगी युवाओं को रोजगार मिलेगा जिससे वह बड़े शहरों के लिए अब पलायन करने के लिए मजबूर नहीं होंगे। लोक निर्माण विभाग के कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद ने ग्राम ललौर गुजरानपुर में 23 करोड़ के पुल सहित 58 परियोजनाओं का 60 करोड़ 35 लाख 95 हजार रूपए की लागत से बनने वाली सड़कों व पुलों करने के बाद अपने संबोधन में कहा कि पीलीभीत का कायाकल्प कर युवाओं के जीवन में परिवर्तन लाएंगे इस पुल के बनने से यहां आने वाली बाढ़ कटान सभी विपत्तियां रुक जाएगी उन्होंने कहा यह करके हम कोई एहसान नहीं कर रहे हैं वर्ष 2021 में आप लोगों ने अपने वोटों की बौछार करके प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार को सत्तारूढ़ किया था हम उसी विश्वास को दिखाते हुए विकास की बौछार कर देंगे क्षेत्रीय किसानों को भी अब बड़े शहरों की तरह सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी जिनमें मार्ग व पुल प्रमुख है ऐसा होने से अब क्षेत्रीय लोग बड़े शहरों के लिए रोजगार ढूंढने के लिए पलायन करने की जरूरत नहीं होगी आज आप जिन कार्यों की परिकल्पना नहीं कर सकते थे वह कार्य सभी हो रहे हैं आपका समर्थन विश्वास आशीर्वाद हमें बहुत जरूरी है आपने परिवर्तन इन वर्षों में महसूस किया होगा परिवर्तन को और मजबूत हम जन सहयोग से ही कर सकते हैं इसलिए हमें आपके सहयोग की अपेक्षा हर पल रहेगी आप उन लोगों से सदैव दूरी बनाए रखें जो लोग चाहते हैं सड़कें न बने क्षेत्र का विकास न हो यहां के लोग उन्नति न कर पाए योजनाएं बहुत हैं जिनको धीरे-धीरे धरातल पर उतारा जा रहा है उन्होंने स्पष्ट किया क्षेत्रीय विधायक विवेक कुमार वर्मा बहुत सरल स्वभाव के कर्मठ व्यक्ति हैं उन्होंने यह संस्कार अपने पिता रामशरण वर्मा से ग्रहण किए है वह सदैव जनता से संपर्क रखने वाले हैं वह दिन भी दूर नहीं जब वह क्षेत्र के लिए तीन तीन सौ करोड़ की परियोजनाएं लेकर बीसलपुर तथा पीलीभीत में स्थापित कराने लाएंगे उन्होंने बताया बरखेड़ा में रेलवे क्रॉसिंग के ऊपर ओवर ब्रिज बनवाकर लोगों की परेशानी को शीघ्र ही दूर कराया जाएगा अंत में उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि परियोजनाएं इतनी आसानी से नहीं आती यह 50 अड़चनों के बाद आप आती हैं पीलीभीत हमारा पड़ोसी जनपद है इसलिए हमें पीलीभीत से अत्याधिक प्यार है सभी कार्यों को वहां मौजूद कार्यदाई संस्था के इंजीनियर व अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण कार्य करने तथा समय से निपटाने के कड़े निर्देश दिए उन्होंने कहा की गुणवत्ता से कोई भी समझौता नहीं किया जा सकेगा यह पहले वाली सरकार नहीं है और न ही इस में बंदरबांट होगा उन्होंने कहा कि लाइन में आखिरी पंक्ति में खड़े व्यक्ति का भी वही महत्व होगा जो लाइन में पहले नंबर पर खड़े व्यक्ति का है उन्होंने पीलीभीत से शाहजहांपुर तक फोर लाइन मार्ग बनवाने की घोषणा की इस अवसर पर विधायक विवेक कुमार वर्मा, बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्ता नंद, पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान, विधान परिषद सदस्य सुधीर गुप्ता, पूर्व मंत्री अगयश रामशरण वर्मा, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि गुरु भाग सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए इस अवसर पर चीफ इंजीनियर लोक निर्माण विभाग एसके तिवारी, अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी ओके सिंह, अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड पीडब्ल्यूडी उदय नारायण, महाप्रबंधक सेतु निगम रविदत्त कुमार, अधीक्षण अभियंता नेशनल हाईवे जगदीश कुमार, उप परियोजना प्रबंधक सेतु निगम बृजेंद्र कुमार मौजूद रहे पुल के शिलान्यास का कार्यक्रम कबीना मंत्री जितिन प्रसाद की मौजूदगी में हवन पूजन के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित करने के बाद प्रारंभ हुआ हवन विद्वान पंडित विष्णु देव पाठक ने संपन्न कराया।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement