17 Apr 2026
Breaking News Exclusive
400 बीघा गेहूं की नरई जली, किसानों का भारी नुक़सान स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चों को वितरित की गई निशुल्क पुस्तकें दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में एक युवक की हुई मौत गौरव बने वाणिज्य कर अधिकारी युवक ने किशोरी को बहाने से बुलाकर अपने घर में किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज डीएम ने 30 लाख रुपये खाते में आने के मामले में टीम गठित कर जांच कराई शुरू जीएसटी टीम ने सरिया सीमेंट व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर मारे छापे चेकिंग के दौरान दो आरोपी गिरफ्तार, 5 इंजन और 2 मोटरसाइकिल बरामद रसोई गैस सिलेंडर बुक कराने को उमड़े उपभोक्ता ब्लाक परिसर में समारोह आयोजित कर सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी

: आपसी गिले-शिकवे भुलाकर एक दूसरे को गले लगाकर होली का पर्व मनाए-डी पी भारती

Share:
पीलीभीत/बीसलपुर रंगो के पर्व होली के अवसर पर स्टेशन मार्ग स्थित आईटीआई कॉलेज के प्रांगण में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि की हैसियत से भाजपा पार्टी के प्रदेश मंत्री एवं भाजपा जिला अध्यक्ष ने समारोह में आकर सहभागिता करते हुए लोगों को होली की गले मिलकर बधाइयां दी।  

  नगर के परमेश्वरी दयाल आईटीआई कॉलेज के प्रांगण में भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता अमन जयसवाल उर्फ निक्की तथा भारतीय जनता युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष अमित कुमार सक्सेना के सहयोग से होली मिलन तथा चौपाई प्रतियोगिता भी रखी गई जिसमें बड़ी संख्या में नगर के गणमान्य लोगों के अलावा माताओं बहनों ने सहभागिता की होली मिलन अवसर पर मोहल्ला दुबे के चौपाई प्रमुख सेवाराम इसी मोहल्ले के राजकुमार, मोहल्ला हबीबुल्लाह खान सुमाली के मुकेश सैनी तथा मोहल्ला बख्तावर लाल के राजेश कुमार की चौपाइयों के मध्य प्रतियोगिता हुई जिसका होली मिलन समारोह में मौजूद लोगों ने भरपूर आनंद लेते हुए प्रशंसा की होली मिलन समारोह में आए लोगों से होली मिलने के बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री डी पी भारती ने अपने संबोधन में कहा कि होली पर्व अपने में अलग महत्त्व रखता है इस पर्व पर सभी गिले-शिकवे लोगों को भुलाकर एक दूसरे के गले मिलने की रीत पुरानी चली आ रही है इसलिए हम सभी लोगों को चाहिए कि हम लोग एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाने के साथ-साथ उन्हें गले लगाकर पुराने गिले-शिकवे भुला देना चाहिए उन्होंने कहा की चौपाई जिसे नई पीढ़ी के लोग भूल गए आयोजकों ने इसका आयोजन कर नई पीढ़ी को भी चौपाई जैसे लोकनृत्य का स्वागत करने का संदेश दिया है प्रदेश में सत्तारूढ़ सरकार भाजपा की प्रत्येक प्रदेश वासी का पूरा ख्याल रखने में कोई कोर कसर बाकी नहीं रख रही है जनहित में चलाई जा रही तमाम लाभकारी योजनाओं के जरिए प्रदेश के परेशान लोग अब अमन चैन से अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं उनके लिए सिर छुपाने के लिए छत और खाने के लिए मुफ्त राशन के अलावा बेटियों के विवाह को पैसा तथा सामूहिक विवाह में निशुल्क विवाह कराने का दायित्व भी प्रदेश सरकार निभा रही है। जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने अपने संबोधन में कहा की जब से प्रदेश में है भाजपा की सरकार ने बागडोर संभाली है तब से गुंडे माफिया घरों में दुबक गए हैं और समाज के सभी व्यक्ति अमन चैन से रह रहे है उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी व्यक्ति को कोई भी समस्या आड़े आती है तो वहां उनके पास आकर या फोन द्वारा अवगत करा सकता है जिससे उसकी समस्या का समाधान तत्काल कराया जायेगा कार्यक्रम का संचालन अमित कुमार सक्सेना ने किया जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने की धन्यवाद ज्ञपित अमन जयसवाल ने किया इसके अतिरिक्त होली मिलन समारोह में आयुष मिश्रा, हरद्वारी लाल गंगवार, विनोद राय, आरती गुप्ता ,सौरभ गुप्ता, शरद सिंह, पीयूष सक्सेना, रूपा मौर्य ,रिंकी , बलराम सिंह, चंद्रपाल शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement