06 Oct 2026
Breaking News Exclusive
खकरा नदी किनारे केजीएन 2 कॉलोनी में प्रशासन की कार्रवाई, रोता-बिलखता रहा परिवार भाजपा चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल गिरफ्तार बीसलपुर में 'ओपन माइक' का आयोजन आज, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम कटना नदी में छलांग लगाने वाले विकास का शव मिला, कैलास सक्सेना की तलाश जारी ग्रामीणों की परेशानी देख डॉ. रत्नेश गंगवार ने कराया रास्ता दुरुस्त, विद्यार्थियों व राहगीरों को मिली बड़ी राहत नदियों में डूबे दो ग्रामीण, प्रशासन का सर्च अभियान जारी शिक्षक सम्मान समारोह एवं चिंतन गोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब डियूनी डैम से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दर्जनों गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर डॉ रत्नेश गंगवार ने की जायरीन की खिदमत

: जिला पंचायत अध्यक्ष ने शिव शक्ति धाम का पूजा अर्चना कर किया शुभारंभ

JS News 24 / Tue, Jan 7, 2025 / Post views : 229

Share:
पीलीभीत:- बीसलपुर से ग्राम गजरौला जाने वाले मार्ग पर नवनिर्मित शिव शक्ति धाम का शुभारंभ भगवान शिव की पूजा अर्चना कर बरेली की जिला पंचायत अध्यक्ष ने धाम के स्वामी व उनके परिवार के सदस्यों के साथ वेद मंत्रों के मध्य विद्वान पंडित द्वारा कराया गया।   ग्राम गजरौला मार्ग स्थित शिव शक्ति धाम का बरेली की जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल द्वारा भगवान शिव की पूजा अर्चना करके शुभारंभ किया इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि प्रदेश में सत्ता रुढ़ भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने खासकर महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए लगातार उन्हें प्रोत्साहित किया है सरकार में महिलाओं को लगातार सम्मान मिल रहा है इतना ही नहीं उनमें नई ऊर्जा का संचार भी देखा जा रहा है जो किसी से छिपा नहीं है उन्होंने कहा कि प्रियंका गंगवार भी जिला पंचायत सदस्य हैं और वह सदैव अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहकर महिलाओं को प्रोत्साहन देकर लगातार आगे बढ़ाने में लगी हुई है उन्होंने कहा कि मैं महिलाओं को ही नहीं बल्कि सभी को यह संदेश देना चाहती हूं कि आप जहां भी जिस क्षेत्र में जिस पद पर रहे अपनी एक छाप छोड़कर जाएं उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने बरेली में अपने कार्यकाल में अभी तक 100 करोड़ से अधिक का विकास कार्य कराया है और आगे लगातार करा रही है उन्होंने कहा कि वह क्षेत्र में विकास कार्य कराने में कभी भी पक्षपात नहीं करती कि यह किस पार्टी का व्यक्ति है जिस गांव में जिस जगह विकास की आवश्यकता होती है उन्होंने उसके लिए सबसे पहले कराया है जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि हम सभी लोगों को हरियाली पर विशेष ध्यान देना चाहिए और पेड़ों के हो रहे कटान को रोकते हुए प्रत्येक व्यक्ति को एक-एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए जिससे हमारा जीवन सुरक्षित रह सके इतना ही नहीं पौधा रोपित करने के बाद लगाकर उसकी देखभाल करने का कर्तव्य भी उसी व्यक्ति का बनता है जिसके द्वारा पौधा रोपित किया गया है इस अवसर पर शिव शक्ति धाम के स्वामी डॉक्टर रत्नेश गंगवार जिला पंचायत सदस्य प्रियंका गंगवार, रिद्धि खन्ना, कृतिका , कनिष्का, काव्या, अर्चना, सोनाली सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे शिव शक्ति धाम का शुभारंभ शिव की पूजा अर्चना विद्वान पंडित बैकुंठ नाथ ने मंत्रो उच्चारण कर कराई इस मौके पर डॉक्टर रत्नेश गंगवार व जिला पंचायत सदस्य प्रियंका गंगवार ने जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement