05 Oct 2026
Breaking News Exclusive
खकरा नदी किनारे केजीएन 2 कॉलोनी में प्रशासन की कार्रवाई, रोता-बिलखता रहा परिवार भाजपा चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल गिरफ्तार बीसलपुर में 'ओपन माइक' का आयोजन आज, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम कटना नदी में छलांग लगाने वाले विकास का शव मिला, कैलास सक्सेना की तलाश जारी ग्रामीणों की परेशानी देख डॉ. रत्नेश गंगवार ने कराया रास्ता दुरुस्त, विद्यार्थियों व राहगीरों को मिली बड़ी राहत नदियों में डूबे दो ग्रामीण, प्रशासन का सर्च अभियान जारी शिक्षक सम्मान समारोह एवं चिंतन गोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब डियूनी डैम से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दर्जनों गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर डॉ रत्नेश गंगवार ने की जायरीन की खिदमत

: दो समुदाय के बीच हुआ विवाद

Share:
पीलीभीत:- दियोरिया कला कोतवाली में शाम के समय दरवाजे पर बैठने से मना करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया मामला दो समुदाय के बीच का बताया जा रहा है। जिस पर दूसरे समुदाय के लोग भारी संख्या में एक समुदाय के दरवाजे पर पहुंच गए। एक पक्ष की तरफ से पुलिस ने पांच लोगों पर नामजद तथा 100-150 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। दियोरिया कला गांव निवासी नरेंद्र कुमार गुप्ता पुत्र राजेन्द्र कुमार गुप्ता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि अपने घर के सामने बैठने से मना करने पर अरबाज खां, मुन्ना खां पुत्र गुड्डू खां, वारिस खां पुत्र आबिद खां , सिकंदर खां व सिकंदर खां का पुत्र सभी लोग दरवाजे के सामने बैठे हुए थे नरेन्द्र कुमार के मना करने पर उक्त सभी लोग गाली गलौज करने लगे शोर शराबा सुनकर मोहल्ले के लोगों ने नरेंद्र कुमार को आकर बीच-बचाव किया तभी अरबाज खां, मुन्ना खां वारिस खां, आबिद खां, कल्लू शाह, सहित लगभग 100-150 मुस्लिम समाज के लोग नरेंद्र कुमार गुप्ता के घर के अंदर घुसकर लाठी डंडों, तमंचे, धारदार हथियार से धावा बोल दिया तथा भारी संख्या में लोगों ने पथराव भी किया जिससे मनोज कुमार गुप्ता के पैर में चोटें आई हैं पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार विश्नोई ने बताया कि दियोरिया में दो पक्षों में विवाद हो गया था सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा मामला दो समुदाय के बीच का है पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है वहीं कुछ लोगों को हिरासत में लेकर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement