05 Oct 2026
Breaking News Exclusive
खकरा नदी किनारे केजीएन 2 कॉलोनी में प्रशासन की कार्रवाई, रोता-बिलखता रहा परिवार भाजपा चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल गिरफ्तार बीसलपुर में 'ओपन माइक' का आयोजन आज, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम कटना नदी में छलांग लगाने वाले विकास का शव मिला, कैलास सक्सेना की तलाश जारी ग्रामीणों की परेशानी देख डॉ. रत्नेश गंगवार ने कराया रास्ता दुरुस्त, विद्यार्थियों व राहगीरों को मिली बड़ी राहत नदियों में डूबे दो ग्रामीण, प्रशासन का सर्च अभियान जारी शिक्षक सम्मान समारोह एवं चिंतन गोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब डियूनी डैम से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दर्जनों गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर डॉ रत्नेश गंगवार ने की जायरीन की खिदमत

: बीसलपुर चेयरमैन सीएम से मिलीं, विकास पर हुई चर्चा

Share:
पीलीभीत:- बीसलपुर नगर पालिकाध्यक्ष शशि जायसवाल और उनके पति भाजपा नेता अमन जायसवाल उर्फ निक्की ने गुरुवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान नगर पालिका बीसलपुर को आदर्श नगर पालिका घोषित करने की मांग की और विकास संबंधित कई मुद्दों पर चर्चा की गई। चेयरमैन ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि भाजपा शासन काल में बीसलपुर नगर पालिका क्षेत्र में विकास के कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं। खासकर नगर में सड़कों का निर्माण, पथ प्रकाश, पेयजल, सफाई, सड़कों के चौड़ीकरण के जरिए आवागमन को सुगम बनाने की दिशा में भी काम चल रहा है। भाजपा नेता अमन जायसवाल ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि नगर में रोडवेज बसों के संचालन की समस्या है। ऐसे में नगर में रोडवेज बस डिपो की स्थापना कराई जानी जरूरी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगर में विकास कार्य को और अधिक बेहतर करने में हर संभव सहयोग दिलाने का भरोसा दिया है।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement