17 Apr 2026
Breaking News Exclusive
400 बीघा गेहूं की नरई जली, किसानों का भारी नुक़सान स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चों को वितरित की गई निशुल्क पुस्तकें दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में एक युवक की हुई मौत गौरव बने वाणिज्य कर अधिकारी युवक ने किशोरी को बहाने से बुलाकर अपने घर में किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज डीएम ने 30 लाख रुपये खाते में आने के मामले में टीम गठित कर जांच कराई शुरू जीएसटी टीम ने सरिया सीमेंट व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर मारे छापे चेकिंग के दौरान दो आरोपी गिरफ्तार, 5 इंजन और 2 मोटरसाइकिल बरामद रसोई गैस सिलेंडर बुक कराने को उमड़े उपभोक्ता ब्लाक परिसर में समारोह आयोजित कर सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी

: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एलआईसी कार्यालय के समक्ष दिया धरना

Share:
पीलीभीत/बीसलपुर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन तहसील प्रशासन को सौंपने से पहले पीलीभीत मार्ग स्थित एल आई सी शाखा के सामने धरना देकर सरकार द्वारा एलआईसी तथा भारतीय स्टेट बैंक के निजीकरण करने को लेकर विरोध प्रदर्शित किया और उन्होंने राष्ट्रपति से इस पर रोक लगाने की मांग उठाई। आज शुक्रवार को कांग्रेस कैंप कार्यालय पर कार्यकर्ता एकत्रित और उन्होंने पीलीभीत मार्ग स्थित जीवन बीमा निगम कार्यालय पर पहुंचने के बाद एलआईसी तथा भारतीय स्टेट बैंक जैसे सार्वजनिक संस्थानों के निजी करण किए जाने को लेकर जोरदार प्रदर्शन करने के बाद धरने पर बैठ गए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति महोदय के नाम संबोधित ज्ञापन नायब तहसील के माध्यम से राष्ट्रपति महोदय को भेजा ज्ञापन में उन्होंने स्पष्ट किया कि केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार देश के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को अड़ानी समूह को बेचने जा रही है और एलआईसी तथा एसबीआई जैसे सार्वजनिक संस्थानों को निवेश करने के लिए मजबूर कर रही है जिससे गरीब और मध्यवर्ग के भारतीयों की करोड़ों की बचत जोखिम में पड़ जाएगी कांग्रेस पार्टी हमेशा गरीब व मध्यवर्गीय लोगों के पक्षधर रही है इन वर्गों के विरुद्ध किए जाने वाले किसी भी कुठाराघात को पार्टी सहन नहीं करेगी यह दोनों सार्वजनिक संस्थान जिसमें देश के करोड़ों लोगों के खून पसीने की कमाई का पैसा लगा हुआ है उसे किसी भी स्थिति में व्यक्ति विशेष के हाथों नहीं सौंपा जाना चाहिए इस संबंध में केंद्र सरकार को राष्ट्रपति महोदया अपने स्तर से निर्देश दें ताकि भारतवर्ष का नागरिक समस्या से दूर रह सके और उसका निवेश सुरक्षित रहे धरना देने वालों में प्रमुख रूप से डॉ नागेश पाठक ,नवीन कुमार सक्सेना, राजू मिश्रा, दुर्विजय, सुनील कुमार ,सलीम मंसूरी, डॉक्टर नितेश पाठक ,धर्मवीर, राजेश कुमार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे उन्होंने अपनी मांगों संबंधी ज्ञापन राष्ट्रपति के नाम नायब तहसीलदार रमेश कुमार को सौंपा।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement