05 Aug 2026
Breaking News Exclusive
चौमुखी विकास के लिए विधायक विवेक कुमार वर्मा ने मुख्यमंत्री व मंत्रियों को सौंपे मांग पत्र नायब तहसीलदार पर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष से अभद्रता का आरोप, कार्यकर्ताओं में भारी रोष सर्पदंश से महिला की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर ससुराल वालों पर महिला को डीजल छिड़ककर जिंदा जलाने और फांसी लगाने की कोशिश का आरोप बरेली-गोला गोकर्णनाथ नई रेल लाइन के निर्माण की मांग ने पकड़ा जोर बाइक और थ्री-व्हीलर की भिड़ंत में तीन घायल, अस्पताल में भर्ती दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत में लेने की खबर से भड़के सपा कार्यकर्ता अवैध संबंधों में बाधा बनने पर पति को जहर देकर मारा, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पत्नी व प्रेमी को भेजा जेल सोनम वांगचुक की रिहाई और शिक्षा मंत्री की बर्खास्तगी की मांग विधायक से 3.5 लाख की रंगदारी मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने रामलीला रोड से दबोचा

: भाजपा ने जन जागरण यात्रा निकालकर प्राकृतिक खेती किए जाने की जगाई अलख

Share:
पीलीभीत/बीसलपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्राकृतिक खेती एवं श्री अन्न जन जागरण अभियान के तहत नगर में जागरूकता यात्रा निकालकर लोगों को प्राकृतिक खेती करने के लिए प्रेरित किया तथा किसानों को पत्रक वितरित किए। रविवार को पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के तत्वाधान में पार्टी कार्यकर्ता मोहल्ला दुवे स्थित राधा कृष्ण बैंकट हॉल में एकत्र हुए कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर यहां से प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए जन जागरण यात्रा निकाली कार्यकर्ता अपने हाथों में प्राकृतिक खेती करने के पत्रक लेकर नारेबाजी करते हुए आगे बढ़े विभिन्न मार्गों से होते हुए कार्यकर्ता प्राचीन दुबे सरोवर के तट पर एकत्र हुए यहां उन्होंने सभा कर प्राकृतिक खेती के महत्व की जानकारी दी। बाद में किसानों को पत्रक वितरित किए। राधा कृष्ण बैंकट हॉल स्थित पार्टी कार्यालय में प्राकृतिक खेती एवं अन्न जन जागरण अभियान के तहत कार्यशाला हुई जिसे संबोधित करते हुए जिला महामंत्री अमित अग्रवाल ने कहा कि देश में तेजी से बढ़ रही बीमारियों पर अंकुश लगाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर पूरे भारत में प्राकृतिक खेती को करने के लिए बढ़ावा दिया जा रहा है इस मिशन के तहत 9 अप्रैल से 14 अप्रैल तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसमें जगह-जगह बैठकों का आयोजन कर वा जन जागरण यात्रा निकालकर किसानों को प्राकृतिक खेती करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस अभियान को सफल बनाना पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व। नगर अध्यक्ष सौरभ गुप्ता ने कहा कि रासायनिक खादो से उगने वाली खेती स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो रही है। तरह-तरह की बीमारियों के लोग शिकार हो रहे हैं। इसलिए सभी का जीवन बचाने के लिए प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना नितांत आवश्यक है। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक मनोज गुप्ता ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्राकृतिक खेती को अपनाकर ही जनमानस के प्राणों की रक्षा हो पाएगी तथा विभिन्न जानलेवा होने वाली बीमारियों से भी छुटकारा मिल जाएगा। इस मौके पर हरि रामकृष्ण गुप्ता, प्रकाश वर्मा, अनुभव अवस्थी महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष सुमन कश्यप, डॉ रिंकी शर्मा, माया शर्मा, सुनीत कुमार सक्सेना, शशीकांत, शिवकुमार, तेजवीर सिंह, धर्मेंद्र सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन राजीव पाठक कर रहे थे।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement