05 Oct 2026
Breaking News Exclusive
खकरा नदी किनारे केजीएन 2 कॉलोनी में प्रशासन की कार्रवाई, रोता-बिलखता रहा परिवार भाजपा चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल गिरफ्तार बीसलपुर में 'ओपन माइक' का आयोजन आज, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम कटना नदी में छलांग लगाने वाले विकास का शव मिला, कैलास सक्सेना की तलाश जारी ग्रामीणों की परेशानी देख डॉ. रत्नेश गंगवार ने कराया रास्ता दुरुस्त, विद्यार्थियों व राहगीरों को मिली बड़ी राहत नदियों में डूबे दो ग्रामीण, प्रशासन का सर्च अभियान जारी शिक्षक सम्मान समारोह एवं चिंतन गोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब डियूनी डैम से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दर्जनों गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर डॉ रत्नेश गंगवार ने की जायरीन की खिदमत

: भाकियू कार्यकर्ताओं ने नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा

Share:
पीलीभीत/बीसलपुर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं ने मंडी समिति परिसर स्थित किसान भवन में अपना एक दिवसीय धरना देकर अपना मांग पत्र नायब तहसीलदार को सौंपा मांग पत्र में उनकी मांगे 5 मई तक पूरा न होने पर तहसील परिसर में अनिश्चितकालीन धरना देने को चेतावनी दी। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत किसान यूनियन के कार्यकर्ता मंडी में किसान भवन में एकत्र हुए जहां उन्होंने अपना धरना प्रारंभ किया धरना देने के पश्चात उन्होंने किसान भवन में पहुंचे नायब तहसीलदार सतीश चंद्र को अपना ज्ञापन सौंपा ज्ञापन में भाकियू कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाते हुए कहां है कि विगत 14 फरवरी को जब वह अपनी मांगों को लेकर बिलसंडा में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हुए थे उस समय तहसीलदार संजय यादव तथा खंड विकास अधिकारी सुनील जायसवाल ने मौके पर पहुंचकर आश्वासन दिया था कि उनकी मांगें जांच कराने के बाद शीघ्र ही पूर्ण कर दी जाएंगी किंतु लंबा समय बीत जाने के बावजूद भी प्रशासन उनकी मांगों पर लेश मात्र भी ध्यान नहीं दे रहा है तहसील अध्यक्ष संतराम कुशवाहा ने ज्ञापन में चेतावनी दी है कि यदि 4 मई तक उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो वह तहसील मुख्यालय पर अपना अनिश्चितकालीन धरना प्रारंभ कर देंगे जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से महिला प्रकोष्ठ की तहसील अध्यक्ष मोहनी बर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष वीरपाल राजपूत ,रामपाल, पूरनलाल, भीमसेन रामगोपाल गंगवार, कन्हैया लाल ,नारायण लाल, प्रेम शंकर, दुर्गा देवी, शकुंतला देवी, गोदावरी देवी, कैलाश देवी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement