06 Oct 2026
Breaking News Exclusive
खकरा नदी किनारे केजीएन 2 कॉलोनी में प्रशासन की कार्रवाई, रोता-बिलखता रहा परिवार भाजपा चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल गिरफ्तार बीसलपुर में 'ओपन माइक' का आयोजन आज, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम कटना नदी में छलांग लगाने वाले विकास का शव मिला, कैलास सक्सेना की तलाश जारी ग्रामीणों की परेशानी देख डॉ. रत्नेश गंगवार ने कराया रास्ता दुरुस्त, विद्यार्थियों व राहगीरों को मिली बड़ी राहत नदियों में डूबे दो ग्रामीण, प्रशासन का सर्च अभियान जारी शिक्षक सम्मान समारोह एवं चिंतन गोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब डियूनी डैम से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दर्जनों गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर डॉ रत्नेश गंगवार ने की जायरीन की खिदमत

: भाकियू कार्यकर्ताओं ने मंडी समिति में पंचायत कर चार सूत्री ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा

Share:
पीलीभीत/ बीसलपुर भारतीय किसान यूनियन टिकैत ग्रुप के तहसील अध्यक्ष की अध्यक्षता में मंडी समिति परिसर में बड़ी संख्या में किसानों ने बैठक कर 4 सूत्री ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा। उन्होंने ज्ञापन में दिए गए मुद्दों पर शीघ्र जांच कर कार्यवाही न होने पर तहसील परिसर में धरना देने की भी चेतावनी दी।   भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष संतराम कुशवाहा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में आज महिला तथा पुरुष किसान मंडी समिति परिसर में पहुंचे और उन्होंने किसान भवन के सामने अपनी पंचायत करने की बात 4 सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार अवधेश कुमार को सौंपा ज्ञापन में किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाते हुए कहा है कि बिलसंडा विकासखंड क्षेत्र के ग्राम नगराकता, पस्तोर ,पगार, अमखिड़िया तथा मुड़िया बिलहरा गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत अपात्रों को आवास दे दिए गए हैं, मनरेगा के तहत तीन करोड़ रुपए निकाला गया है जिसको साइन बोर्ड पर कहीं भी नहीं दर्शाया गया है, ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान तथा सचिव द्वारा शौचालय बनवाए जाने का कार्य चल रहा है किंतु जिन लोगों के पूर्व से घरों में शौचालय बने हैं उनके शौचालयों को दर्शा कर रुपयों का बंदरबांट किया जा रहा है ग्राम पंचायतों में तैनात सफाई कर्मी पंचायत में सफाई का काम न करके ग्राम प्रधान तथा सचिव के पास काम करते रहते हैं जिसके कारण गांव में गंदगी का साम्राज्य हुआ है इस वजह से संक्रामक रोग फैलने की आशंका बनी हुई है किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने मंडी स्थल पर पहुंचे नायब तहसीलदार अवधेश कुमार को यह भी चेतावनी दी यदि शीघ्र ही इन सभी समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ तो किसान यूनियन के कार्यकर्ता तहसील में आंदोलन छोड़ने को मजबूर होंगे जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से शकुंतला देवी, दुर्गा देवी, पूजा देवी, माया देवी, महेंद्र पाल, आदर्श वर्मा ,मोहनी वर्मा, कन्हैयालाल ,रामगोपाल गंगवार, श्री कृष्ण राजपूत, गोविंद वर्मा तथा तोताराम मौर्य सहित बड़ी संख्या में किसान यूनियन के कार्यकर्ता मौजूद रहे। ,

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement