05 Oct 2026
Breaking News Exclusive
खकरा नदी किनारे केजीएन 2 कॉलोनी में प्रशासन की कार्रवाई, रोता-बिलखता रहा परिवार भाजपा चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल गिरफ्तार बीसलपुर में 'ओपन माइक' का आयोजन आज, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम कटना नदी में छलांग लगाने वाले विकास का शव मिला, कैलास सक्सेना की तलाश जारी ग्रामीणों की परेशानी देख डॉ. रत्नेश गंगवार ने कराया रास्ता दुरुस्त, विद्यार्थियों व राहगीरों को मिली बड़ी राहत नदियों में डूबे दो ग्रामीण, प्रशासन का सर्च अभियान जारी शिक्षक सम्मान समारोह एवं चिंतन गोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब डियूनी डैम से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दर्जनों गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर डॉ रत्नेश गंगवार ने की जायरीन की खिदमत

: आरोपी ने पुलिस पर चलाई गोली, घायल

Share:
पीलीभीत में दबिश के दौरान दबिश देने गई सदर कोतवाली पुलिस पर अपराधी ने गोली चला दी जिसके चलते सिपाही शाहरुख के पेट में गोली लगी आनन-फानन में उसको एक प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है जहां पर उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। अचानक हुई इस बड़ी घटना के बाद पीलीभीत से भी एडीजी जोन बरेली सिपाही को देखने अस्पताल पहुंच गए। मुकदमा संख्या 380/2023 धारा 366ipc मुकदमा लिखवाने वाले नरेंद्र जीत सिंह के द्वारा 7 दिसम्बर को सदर कोतवाली पीलीभीत में पूरनपुर के रहने वाले अभिषेक सक्सेना के विरुद्ध लिखवाया था जिसमें कहा गया कि अभिषेक सक्सेना उसकी पत्नी को बहला फुसला कर वह अपने साथ ले गया है इस मुकदमे की जांच पड़ताल को लेकर उप निरीक्षक सुभाष चंद्र , कांस्टेबल मोहम्मद शाहरुख व महिला कांस्टेबल राधा के थाना कोतवाली से रवाना होकर थाना पूरनपुर पहुंच गए इन लोगों ने पूरनपुर थाने पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई तथा थाना पूरनपुर से कांस्टेबल अंकित कुमार के साथ यह लोग पीड़िता रेणुका व अभियुक्त अभिषेक सक्सेना की जानकारी मिली कि वह अपने बाबा के फार्म हाउस ग्राम रामपुर कोन में है जब यह लोग फार्म पर पहुंचे तो सिपाही शाहरुख ने आवाज़ लगाई की कोई है तो अंदर से आवाज आई कि कौन है हम लोगों ने कहा कि पुलिस है खोलो तो अंदर से कहा गया कि कुत्ते को बंद कर अभी गेट खोलते हैं उसके बाद अभिषेक और एक महिला ने गेट खोला पुलिस को देखकर अभिषेक सक्सेना ने गेट बंद कर लिया और उसके बाद गोली चला दी जिससे कांस्टेबल शाहरुख के पेट में गोली लगी आनन-फानन में दबिश देने गई टीम ने शाहरुख को फौरन अपनी प्राइवेट गाड़ी में लादा और पीलीभीत की तरफ भागे यहां आते ही उन्होंने एक प्राइवेट नर्सिंग होम नीरज गुप्ता में उसको भर्ती कराया जहां पर गंभीर हालत में उसका इलाज चल रहा है शाहरुख के पेट में गोली लगने की खबर जंगल में आग की तरह फैली इसके बाद एसपी अतुल कुमार व एडिशनल एसपी अनिल कुमार मौके के लिए रवाना हुए वहीं बरेली जोन के एडीजी पी एस मीणा और आईजी डॉ राकेश सिंह घायल सिपाही शाहरुख को देखने अस्पताल पहुंच गए वहीं दूसरी तरफ अपने सिपाही को गोली लगने के बाद मौके पर पहुंचे एसपी अतुल कुमार और एडिशनल एसपी अनिल कुमार के नेतृत्व में अपराधी अभिषेक सक्सेना से एक बार फिर मुठभेड़ होती है जिसमें अपराधी अभिषेक सक्सेना के पैर में गोली लगती है अपराधी अभिषेक सक्सेना को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जाता है तकरीबन 2 घंटे में पुलिस के साथ हुई दो मुठभेड़ों में जहां एक सिपाही के गोली लगती है वहीं अपराधी भी मुठभेड़ में घायल होता है।  

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement