06 Oct 2026
Breaking News Exclusive
खकरा नदी किनारे केजीएन 2 कॉलोनी में प्रशासन की कार्रवाई, रोता-बिलखता रहा परिवार भाजपा चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल गिरफ्तार बीसलपुर में 'ओपन माइक' का आयोजन आज, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम कटना नदी में छलांग लगाने वाले विकास का शव मिला, कैलास सक्सेना की तलाश जारी ग्रामीणों की परेशानी देख डॉ. रत्नेश गंगवार ने कराया रास्ता दुरुस्त, विद्यार्थियों व राहगीरों को मिली बड़ी राहत नदियों में डूबे दो ग्रामीण, प्रशासन का सर्च अभियान जारी शिक्षक सम्मान समारोह एवं चिंतन गोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब डियूनी डैम से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दर्जनों गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर डॉ रत्नेश गंगवार ने की जायरीन की खिदमत

: युवती को ले गया दूसरे समुदाय का युवक, हंगामा

Share:
पीलीभीत जिले में युवती को ले गया दूसरे समुदाय का युवक,परिजनों ने घेरा बरखेड़ा थाना जमकर काटा हंगामा , बरखेड़ा थानाध्यक्ष पर लगाया सांठगांठ का आरोप। पीलीभीत:- दूसरे समुदाय का युवक पांच दिन पहले एक युवती को ले गया। युवती का सुराग नहीं लगने और आरोपी पर कार्रवाई न होने से नाराज परिजनों ने शुक्रवार देर रात्रि बरखेड़ा थाने को घेरने के साथ पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर करीब डेढ़ घंटे तक जाम लगाया। बरखेड़ा थानाध्यक्ष पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इस दौरान हिन्दू संगठनों के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। बरखेड़ा के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती को कस्बे का ही दूसरे समुदाय का युवक ले गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। आरोप है। कि घटना के पांच दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस न तो युवती को बरामद कर सकी। और न ही आरोपी पकड़ में आया। इसी बात से नाराज परिजन और हिन्दू संगठनों के पदाधिकारी शुक्रवार देर रात्रि बरखेड़ा थाने के सामने हंगामा करने लगे।उन्होंने एक पूर्व नगर पंचायत के अध्यक्ष के पुत्र पर आरोपी की मदद करने और इंस्पेक्टर पर सांठगांठ का आरोप लगाया। डेढ़ घंटे तक थाने व सड़क पर हंगामा चलता रहा, लेकिन मौके पर सीओ बीसलपुर नहीं पहुंचे। इसके बाद पदाधिकारियों ने मामले की शिकायत एसपी से की। जिस पर उनके आश्वासन पर सभी शांत हुए।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement