05 Jun 2026
Breaking News Exclusive
टोल कर्मियों द्वारा पीछा करने व शोर मचाने पर इंजीनियर को पिटाई कर छोड़ा नहर में नहाते समय दो युवकों की डूब कर मौत 400 बीघा गेहूं की नरई जली, किसानों का भारी नुक़सान स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चों को वितरित की गई निशुल्क पुस्तकें दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में एक युवक की हुई मौत गौरव बने वाणिज्य कर अधिकारी युवक ने किशोरी को बहाने से बुलाकर अपने घर में किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज डीएम ने 30 लाख रुपये खाते में आने के मामले में टीम गठित कर जांच कराई शुरू जीएसटी टीम ने सरिया सीमेंट व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर मारे छापे चेकिंग के दौरान दो आरोपी गिरफ्तार, 5 इंजन और 2 मोटरसाइकिल बरामद

पीलीभीत : राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने धान खरीद को लेकर मंडी गेट पर दिया धरना

Share:

राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने बीसलपुर मंडी समिति गेट पर धान खरीद में केंद्र प्रभारियों पर धाधलेबाजी का आरोप लगाते हुए धरना शुरू कर दिया।प्रदेश की राज्यपाल के नाम दिए जाने वाले ज्ञापन में किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाते हुए कहा है। कि मंडी समिति में कई- कई दिनों से किसान अपनी धान से भरी ट्रालियां लेकर धान तुलवाने के लिए खड़े हुए हैं। किंतु उसकी ट्रॉली का धान क्रय केंद्रों पर नहीं तौला जा रहा है। किसान की फसल को वैसे ही स्वच्छंद घूमने वाले गोवंश भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। जबकि शासन के आदेश पर मंडी में 33 धान क्रय केंद्र खोले गए हैं। जिन पर बिचौलिया हावी रहकर अपना धान तुलवाने में सफल हो रहे हैं। इतना ही नहीं किसानों का आरोप है। कि केंद्र प्रभारी धान मिल मालिकों से संपर्क कर अपना धान सीधा राइस मिलों को भिजवा रहे हैं। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ता मांग कर रहे थे। कि धान क्रय करने में केंद्र प्रभारी पूरी तरह से पारिदृश्यता बनाए रखें। और किसी के भी साथ भेदभाव की भावना न रखें। जिससे किसानों को हो रही परेशानी दूर हो सके। कार्यकर्ताओं ने अपना ज्ञापन प्रदेश की महामहिम राज्यपाल के नाम लिखा।इसके बाद सूचना पाते ही धरना स्थल पर डिप्टी आर एम ओ विजय कुमार शुक्ला तथा ए आर कोऑपरेटिव प्रदीप कुमार के साथ मौके पर मौजूद तहसीलदार हबीबउर रहमान ने धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं को समझाया इसके बाद उन्होंने अपना ज्ञापन डिप्टी आरएमओ विजय कुमार शुक्ला को सौंप दिया। किसान संगठन के कार्यकर्ताओं ने अपना धरना मंडी गेट से हटाकर मंडी में स्थित किसान भवन में जारी रखा है।धरना देने वालों में प्रमुख रूप से सरदार अंग्रेज सिंह, प्रेम सागर पटेल, राधे मोहन ,महावीर सिंह, सोहनलाल, जागेश्वर, सोनपाल, द्वारिका प्रसाद, आनंद प्रकाश, राम अवतार, फतेह राम, जमुना प्रसाद सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement