05 Oct 2026
Breaking News Exclusive
खकरा नदी किनारे केजीएन 2 कॉलोनी में प्रशासन की कार्रवाई, रोता-बिलखता रहा परिवार भाजपा चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल गिरफ्तार बीसलपुर में 'ओपन माइक' का आयोजन आज, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम कटना नदी में छलांग लगाने वाले विकास का शव मिला, कैलास सक्सेना की तलाश जारी ग्रामीणों की परेशानी देख डॉ. रत्नेश गंगवार ने कराया रास्ता दुरुस्त, विद्यार्थियों व राहगीरों को मिली बड़ी राहत नदियों में डूबे दो ग्रामीण, प्रशासन का सर्च अभियान जारी शिक्षक सम्मान समारोह एवं चिंतन गोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब डियूनी डैम से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दर्जनों गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर डॉ रत्नेश गंगवार ने की जायरीन की खिदमत

: कन्या पूजन व शस्त्र पूजन का हुआ आयोजन

Share:
बीसलपुर:- नगर में नवरात्रि एवं दशहरा पर्व के उपलक्ष में द्वारिकापुरम कॉलोनी स्थित राष्ट्रीय युवा विकास संगठन कार्यालय परिसर में कन्या पूजन एवं शस्त्र पूजन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में हिंदू समुदाय के लोगों ने सहभागिता दर्ज कराई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विथरी चैनपुर बरेली के पूर्व विधायक राजेश कुमार मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल व कार्यक्रम आयोजक जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि एवं युवा विकास संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन पाठक ने कन्याओं का पूजन कर कार्यक्रम का शुभरंभ किया। उन्होंने कन्याओं का तिलक लगाकर प्रसाद खिलाकर उन्हें उपहार भेंट किये। इसके उपरांत शस्त्र पूजन का आयोजन हुआ। इस मौके पर पूर्व विधायक पप्पू भरतौल ने कहा कि दशहरा महोत्सव पर हमें आपसी बुराइयों को त्याग कर संगठित होने का संकल्प लेना चाहिए। नवरात्रि और दशहरा पर्व हिंदू समाज की आस्था के प्रतीक पर्व है। हिंदू समुदाय के सभी लोगों को यह पर्व मानने चाहिए। नितिन पाठक ने कहा कि हिंदू समाज के लोगों को संगठित करने के लिए ही यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement