05 Aug 2026
Breaking News Exclusive
चौमुखी विकास के लिए विधायक विवेक कुमार वर्मा ने मुख्यमंत्री व मंत्रियों को सौंपे मांग पत्र नायब तहसीलदार पर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष से अभद्रता का आरोप, कार्यकर्ताओं में भारी रोष सर्पदंश से महिला की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर ससुराल वालों पर महिला को डीजल छिड़ककर जिंदा जलाने और फांसी लगाने की कोशिश का आरोप बरेली-गोला गोकर्णनाथ नई रेल लाइन के निर्माण की मांग ने पकड़ा जोर बाइक और थ्री-व्हीलर की भिड़ंत में तीन घायल, अस्पताल में भर्ती दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत में लेने की खबर से भड़के सपा कार्यकर्ता अवैध संबंधों में बाधा बनने पर पति को जहर देकर मारा, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पत्नी व प्रेमी को भेजा जेल सोनम वांगचुक की रिहाई और शिक्षा मंत्री की बर्खास्तगी की मांग विधायक से 3.5 लाख की रंगदारी मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने रामलीला रोड से दबोचा

: तालाब के पट्टे को लेकर ग्रामीणों ने दिया धरना

Share:

पीलीभीत:- बिलसंडा विकासखंड क्षेत्र के ग्राम गौहनिया में स्थित मछली पालन हेतु तालाब की नीलामी को प्रशासन द्वारा नियमानुसार न करने की बात कहते हुए बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने आज मंगलवार को नीलामी निरस्त कराने की मांग उठाते हुए। तहसील कार्यालय पर धरना दिया। इस दौरान उन्होंने उप जिला अधिकारी नागेंद्र पांडे को प्रदेश की राज्यपाल के नाम सौंपे गए।

ज्ञापन में ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहां है। कि गाटा संख्या 271/3 रखवा 3.6950 हेक्टर व गाटा संख्या 272/4 रखवा 6.791 हेक्टर व गाटा संख्या 373/12 रखवा 5.796 हेक्टर व गाटा संख्या 263 तालाब में दर्ज है। जो ग्राम गोहनिया में स्थित है। जिसका विधि विरुद्ध तरीके से प्राइवेट मत्स्य जी बी सहकारी समिति लिमिटेड मैनी अध्यक्ष रहबर खान को राजस्व प्रशासन द्वारा आवंटन कर दिया गया है। जिससे ग्राम पंचायत में रोष व्याप्त है। उक्त समिति में सचिव व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बीसलपुर के निवासी हैं। नियम अनुसार समिति में सदस्य व पदाधिकारी ग्रामीण क्षेत्र के होना अनिवार्य है। पूर्व शासनादेश में दो या तीन न्याय पंचायत में समिति का कार्य क्षेत्र था। जिसको निरस्त कर दिया गया। वर्तमान शासनादेश के मुताबिक एक समिति एक पंचायत में कार्य कर सकती है। उक्त समिति मैनी ग्राम पंचायत नौगवा संतोष पगार ईट गांव आदि ग्राम पंचायतों में पहले से कार्यरत है। जो शासनादेश के विरुद्ध है दिनांक 28 जुलाई 2025 को तहसील परिसर बीसलपुर में तालाबों की नीलामी की गई थी। नीलामी से पूर्व एक शिकायती प्रार्थना पत्र उप जिला अधिकारी को दिया गया था। परंतु उक्त शिकायत पर कोई कार्यवाही न करते हुए उक्त समिति के लिए तालाबों का आवंटन कर दिया गया। इसके विरोध में हम समस्त ग्रामवासी तहसील परिसर में धरना पर बैठ गए। देर शाम धरने पर बैठे ग्रामीणों में उप जिलाधिकारी नागेंद्र पांडे को धरना स्थल पर अपना ज्ञापन सौंपा तथा उचित कार्यवाही की मांग उठाई एसडीएम ने नियम अनुसार अनुसार कार्यवाही का आश्वासन दिया इसके बाद धरने पर बैठे ग्रामीण धरना समाप्त करके वहां से चले गए। धरना स्थल पर शांति व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद थे।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement