05 Oct 2026
Breaking News Exclusive
खकरा नदी किनारे केजीएन 2 कॉलोनी में प्रशासन की कार्रवाई, रोता-बिलखता रहा परिवार भाजपा चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल गिरफ्तार बीसलपुर में 'ओपन माइक' का आयोजन आज, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम कटना नदी में छलांग लगाने वाले विकास का शव मिला, कैलास सक्सेना की तलाश जारी ग्रामीणों की परेशानी देख डॉ. रत्नेश गंगवार ने कराया रास्ता दुरुस्त, विद्यार्थियों व राहगीरों को मिली बड़ी राहत नदियों में डूबे दो ग्रामीण, प्रशासन का सर्च अभियान जारी शिक्षक सम्मान समारोह एवं चिंतन गोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब डियूनी डैम से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दर्जनों गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर डॉ रत्नेश गंगवार ने की जायरीन की खिदमत

: यूपी पुलिस परीक्षा में आखिरकार लगी सेंध

Share:
उत्तर प्रदेश के पुलिस भर्ती परीक्षा के पेपर लीक होने का आरोप लगाकर छात्रों ने जमकर प्रदर्शन किया साथ ही जुलूस की शक्ल में तहसील पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। छात्रों का आरोप है कि एग्जाम से पहले ही टेलीग्राम पर चारों पेपर लीक किए गए है।    उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 17 व 18 फरवरी को कराई गई उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर आउट हो जाने का आरोप लगाते हुए दोषियों को दंडित किए जाने की मांग को लेकर दर्जनों पीलीभीत जिले के युवाओं ने बीसलपुर नगर में जुलूस निकाला। युवाओं का काफिला पीलीभीत मार्ग, बस स्टैंड चौराहा कोतवाली रोड होता हुआ बीसलपुर तहसील मुख्यालय पर जैसे ही पहुंचा। वहां पर प्रदर्शनकारियों के तेवर उग्र हो गए और उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। जिसके बाद बीसलपुर एसडीएम महिपाल सिंह ने युवाओं को समझा बुझाकर शांत किया और उनका ज्ञापन लिया। युवाओं का आरोप है कि परीक्षा के चारों पेपर टेलीग्राम के द्वारा परीक्षा होने से पहले ही वायरल कर दिए गए। ज्ञापन में पेपर लीक करने वाले दोषी लोगों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाने की मांग की गई। एसडीएम ने युवाओं को उनका ज्ञापन मुख्यमंत्री को भेजने का आश्वसन दिया। जिसके बाद युवा अपने अपने घरों को वापस चलें गये।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement