06 Oct 2026
Breaking News Exclusive
खकरा नदी किनारे केजीएन 2 कॉलोनी में प्रशासन की कार्रवाई, रोता-बिलखता रहा परिवार भाजपा चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल गिरफ्तार बीसलपुर में 'ओपन माइक' का आयोजन आज, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम कटना नदी में छलांग लगाने वाले विकास का शव मिला, कैलास सक्सेना की तलाश जारी ग्रामीणों की परेशानी देख डॉ. रत्नेश गंगवार ने कराया रास्ता दुरुस्त, विद्यार्थियों व राहगीरों को मिली बड़ी राहत नदियों में डूबे दो ग्रामीण, प्रशासन का सर्च अभियान जारी शिक्षक सम्मान समारोह एवं चिंतन गोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब डियूनी डैम से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दर्जनों गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर डॉ रत्नेश गंगवार ने की जायरीन की खिदमत

: घर में घुसकर दो युवकों ने की मारपीट, रिपोर्ट दर्ज

Share:
पीलीभीत:- एक गांव निवासी ग्रामीण के घर गांव का एक युवक अपने भाई के साथ लाठी डंडे लेकर घुस आया और उसने ग्रामीण के साथ मारपीट की तथा कमरे में घुसा सुबह ग्रामीण की छोटी पुत्री ने जब कमरे में जाकर देखा तो उसकी बड़ी बहन की कमरे में रहस्यमय परिस्थितियों में मृत्यु हो चुकी थी पुलिस ने मृतक किशोरी का शव पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया है।  बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अहिरपुर नगला निवासी रामकिशोर ने कोतवाली में पंजीकृत कराई गई प्राथमिकी में आरोप लगाते हुए कहा है की विगत रात्रि 10:00 बजे लगभग उनके गांव का रहने वाला रविंद्र कुमार उनके घर में घुस आया उसको घर में घुसते देख ग्रामीण की छोटी बेटी अर्चना चिल्लाई तभी रामकिशोर ने रविंद्र के लाठी मारी और वह भाग गया कुछ देर बाद रवींद्र व उसका भाई संजीव ग्रामीण के घर में घुस आए और उन्होंने एक साथ लाठी डंडों से मारपीट शुरू कर दी इसके बाद उनकी बेटी अर्चना ने रविंद्र व संजीव को उनके घर के कमरे से निकलते देखा आज मंगलवार को सुबह ग्रामीण की छोटी बेटी अर्चना जब कमरे में गई तो उसने बताया कि उनकी बड़ी बहन जूली उम्र 15 वर्ष कमरे में मृत अवस्था में पड़ी हुई है जिसकी गर्दन पर चोट के निशान है गृह स्वामी द्वारा सूचना देते ही कोतवाली पुलिस गांव में पहुंच गई और उन्होंने कमरे में रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पड़ी किशोरी जूली 15 वर्ष के शव की जांच करने के बाद पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया तथा गांव के युवक रविंद्र कुमार व संजीव कुमार के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत करने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार शुक्ला ने बताया की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तुरंत कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement