: संदिग्ध हालत में भीख मांग रहे दो साधुओं को पकड़ा
JS News 24
/
Tue, Sep 9, 2025
/
Post views : 229
पीलीभीत:- बीसलपुर नगर में संदिग्ध हालात में साधुओं की वेशभूषा में घूम रहे दो युवकों को हिंदू महासभा संगठन के कार्यकर्ताओं ने पकड़ लिया। हिंदू देवताओं के नाम न बता पाने व हाथों पर दूसरे समुदाय का नाम लिखा होने के कारण उन्हें पुलिस के सुपुर्द कर दिया। मुकदमा दर्ज करने के लिए कोतवाली में तहरीर दी गई है।
मंगलवार को बाजार में साधुओं की वेशभूषा में दो युवक भीख मांग रहे थे। उनकी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी व्यापारियों ने हिंदू महासभा के नगर अध्यक्ष सुनील अवस्थी व महामंत्री अवनीश रत्न को दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर आकर दोनों साधुओं की घेराबंदी कर ली। युवकों ने अपना नाम अंजुनाथ और चेरानाथ बताया। पूछताछ में जब एक युवक के हाथ पर दूसरे समुदाय का नाम लिखा हुआ देखा गया और हिंदू देवताओं के बारे में प्रश्न पूछे गए तो दोनों कोई जानकारी नहीं दे पाए। कार्यकर्ताओं ने उन्हें कोतवाली ले जाकर पुलिस के हवाले कर दिया।
नगर अध्यक्ष ने बताया
नगर अध्यक्ष सुनील अवस्थी व महामंत्री अवनीश रतन ने बताया कि तलाशी में इनके पास से मुस्लिम समाज के कई कार्ड और समुदाय से जुड़ी अन्य वस्तुएँ भी बरामद हुईं। बाज़ार के दुकानदारों को शक होने पर उन्होंने हिंदू महासभा संगठन को सूचना दी, जिसके बाद दोनों को पकड़ लिया गया। आशंका जताई जा रही है कि ये लोग नगर में कोई अप्रिय घटना करने के उद्देश्य से घूम रहे थे। इस कार्रवाई में हिंदू महासभा संगठन के नगर मंत्री महन्त मुकेश गोस्वामी, सुखपाल मौर्य, दीपक मौर्य, शिवम गंगवार, सुमित कुमार, प्रशांत त्रिवेदी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। मुकदमा दर्ज करने को कार्यकर्ताओं ने कोतवाली में तहरीर दी है।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया
प्रभारी निरीक्षक संजीव शुक्ला ने बताया कि दोनो युवकों से पूछताछ की जा रही है। उनके खिला तहरीर प्राप्त हो गई है। फिलहाल अभी शांति भंग की धारा के तहत पकड़े गए दोनों युवकों पर कार्यवाही की गई है।