06 Oct 2026
Breaking News Exclusive
खकरा नदी किनारे केजीएन 2 कॉलोनी में प्रशासन की कार्रवाई, रोता-बिलखता रहा परिवार भाजपा चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल गिरफ्तार बीसलपुर में 'ओपन माइक' का आयोजन आज, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम कटना नदी में छलांग लगाने वाले विकास का शव मिला, कैलास सक्सेना की तलाश जारी ग्रामीणों की परेशानी देख डॉ. रत्नेश गंगवार ने कराया रास्ता दुरुस्त, विद्यार्थियों व राहगीरों को मिली बड़ी राहत नदियों में डूबे दो ग्रामीण, प्रशासन का सर्च अभियान जारी शिक्षक सम्मान समारोह एवं चिंतन गोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब डियूनी डैम से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दर्जनों गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर डॉ रत्नेश गंगवार ने की जायरीन की खिदमत

: नेशनल हाईवे के अधिकारियों के खिलाफ सड़कों पर उतरे व्यापारी

Share:
पीलीभीत :-नेशनल हाईवे द्वारा बीसलपुर नगर के बारह पत्थर चौराहे के पास भूमि का अधिग्रहण किए जाने को लेकर व्यापारियों ने कोतवाली व तहसील मुख्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर विरोध जताया आरोप लगाया कि हाई कोर्ट के निर्देशों के विपरीत पूर्ण ढंग से भूमि का अधिग्रहण कर नाले की खुदाई की जा रही है।    सोमवार को नेशनल हाईवे के अधिकारियों द्वारा बारह पत्थर चौराहे के समीप पूर्व दिशा में दीपक मौर्य ,नत्थू लाल ,मुकेश कुमार सहित तेरह व्यापारियों के प्रतिष्ठान जेसीबी मशीन से ध्वस्त कर भूमि का अधिग्रहण करने के बाद नाले की खुदाई कराई गई। जिससे व्यापारी आक्रोशित हो गए उन्होंने आरोप लगाया कि सड़क के मध्य से सेंटर नाप ना लेकर पक्षपात पूर्ण ढंग से नाले की खुदाई कर दी गई है। जिससे उनके सभी प्रतिष्ठान भूमि अधिग्रहण में चले गए हैं। व्यापारियों ने कोतवाली व तहसील मुख्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और अपने प्रार्थना पत्र दिए प्रार्थना पत्र देने वालों में दीपक मौर्य ,नत्थू लाल ,मुकेश कुमार ,बृजलाल शर्मा ,गोपाल गंगवार ,संतोष ,मुकेश कुमार ,कुणाल , विशाल ,धर्मवीर ,चंद्र प्रकाश ,संतोष कुमारी ,उमा देवी धर्मेंद्र ,अरविंद सहित एक दर्जन से अधिक व्यापारी शामिल थे।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement