05 Oct 2026
Breaking News Exclusive
खकरा नदी किनारे केजीएन 2 कॉलोनी में प्रशासन की कार्रवाई, रोता-बिलखता रहा परिवार भाजपा चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल गिरफ्तार बीसलपुर में 'ओपन माइक' का आयोजन आज, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम कटना नदी में छलांग लगाने वाले विकास का शव मिला, कैलास सक्सेना की तलाश जारी ग्रामीणों की परेशानी देख डॉ. रत्नेश गंगवार ने कराया रास्ता दुरुस्त, विद्यार्थियों व राहगीरों को मिली बड़ी राहत नदियों में डूबे दो ग्रामीण, प्रशासन का सर्च अभियान जारी शिक्षक सम्मान समारोह एवं चिंतन गोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब डियूनी डैम से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दर्जनों गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर डॉ रत्नेश गंगवार ने की जायरीन की खिदमत

: शादी से वापस लौट रही ग्रामीणों से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी, एक की मौत

Share:
पीलीभीत जिले के कस्बा जहानाबाद के रहने वाले ग्रामीण ने बताया कि उसकी भांजी निशा की बीसलपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम परासी में शादी थी। शुक्रवार रात को शादी सकुशल संपन्न हो गई। इसमें परिवारीजन और तमाम परिचित भी गए थे। निशा के पिता होमगार्ड थे, जिनकी पहले ही मौत हो चुकी है और मां का भी पूर्व में निधन हो चुका है। शनिवार को शादी संपन्न होने के बाद सभी ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर दोपहर बाद वापस घर जहानाबाद लौट रहे थे। ट्रैक्टर ट्रॉली पर लगभग 21 लोग सवार थे। उझैनिया रम्पुरा गांव के पास पहुंचते ही ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। जिसके बाद मौके पर आसपास के ग्रामीण जमा हो गए। पुलिस को सूचना मिलते ही सीओ सदर प्रतीक दहिया, इंस्पेक्टर जहानाबाद पुलिस बल के साथ पहुंच गए। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने नहर में पलटी ट्रॉली में दबे लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकलवाकर सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया। जिसमें 8 लोग गंभीर घायल थे अन्य के मामूली चोटे आई है। हादसे में घायल लोग 1:- जहानाबाद निवासी गंगा देवी (60) पत्नी तोढ़ीलाल, 2:- मनोहर देवी (55) पत्नी छेदालाल, 3:- अमरजीत (16) पुत्र शेर सिंह, 4:- होरीलाल (53) पुत्र रामचरन, 5:- करुणा देवी (40) पत्नी झम्मनलाल, 6:- चमन देवी (55) पत्नी होरीलाल, 7:- कुसुम (40) पत्नी शंकरलाल, 8:- वर्षा (12) पुत्री झम्मनलाल

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement