06 Aug 2026
Breaking News Exclusive
चौमुखी विकास के लिए विधायक विवेक कुमार वर्मा ने मुख्यमंत्री व मंत्रियों को सौंपे मांग पत्र नायब तहसीलदार पर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष से अभद्रता का आरोप, कार्यकर्ताओं में भारी रोष सर्पदंश से महिला की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर ससुराल वालों पर महिला को डीजल छिड़ककर जिंदा जलाने और फांसी लगाने की कोशिश का आरोप बरेली-गोला गोकर्णनाथ नई रेल लाइन के निर्माण की मांग ने पकड़ा जोर बाइक और थ्री-व्हीलर की भिड़ंत में तीन घायल, अस्पताल में भर्ती दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत में लेने की खबर से भड़के सपा कार्यकर्ता अवैध संबंधों में बाधा बनने पर पति को जहर देकर मारा, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पत्नी व प्रेमी को भेजा जेल सोनम वांगचुक की रिहाई और शिक्षा मंत्री की बर्खास्तगी की मांग विधायक से 3.5 लाख की रंगदारी मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने रामलीला रोड से दबोचा

: दिल्ली से काठमांडू जा रहे कार सवारों कि सड़क हादसे में तीन की मौत

Share:
पीलीभीत में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ हादसे के दौरान दिल्ली से काठमांडू जा रहे राहगीरों की कार का टायर पंचर हो जाने के बाद जब राहगीर सड़क किनारे टायर बदल रहे थे तभी पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने राहगीरों को कुचल दिया जिससे तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई है। जानकारी के मुताबिक दिल्ली में रहकर नौकरी कर रहे नेपाल के काठमांडू इलाके के आठ लोग अर्टिगा कार में सवार होकर नेपाल के काठमांडू जाने के लिए निकले थे कार जैसे ही बीसलपुर थाना क्षेत्र के भड़रिया मोड के पास पहुंची तभी कार का टायर पंचर हो गया ड्राइवर के साथ अन्य लोग टायर बदल रहे थे तभी अचानक पीछे से आए ट्रक ने टायर चेंज कर रहे लोगों और कार को टक्कर मार दी जिससे काठमांडू के रहने वाले निखिल समेत तीन की मौत हो गई जबकि निखिल की पत्नी अंजलि घायल हुई है जिसका उपचार अस्पताल में जारी है। कार में सवार काठमांडू के रहने वाले नवीन सिंह ने बताया कि गाड़ी का पिछला टायर पंचर हो गया था सभी लोग गाड़ी से उतरकर खड़े हो गए थे कुछ लोग ड्राइवर की मदद कर रहे थे इस दौरान पीछे से आए ट्रक ने हादसे को अंजाम दे दिया जिससे तीन लोगों की मौत हो गई, बताया जाता है कि सभी लोग नेपाल के तो रहने वाले है। घटना को अंजाम देने वाला ट्रक मौके से फरार हो गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद बीसलपुर पुलिस मौके पर पहुंची है और मृतकों की डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जबकि घायल महिला का उपचार अस्पताल में जारी है वहीं हादसे के दौरान कार में सवार निखिल की मौत हो जाने और निखिल की पत्नी अंजलि के घायल हो जाने के बाद निखिल की मां पूजा जो खुद कर में सवार थी वह बदहवाश है और अपने बेटे के शव को लिपटकर रो रही है। बीसलपुर थाना अध्यक्ष संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है मृतकों की डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेजा जा रहा है हादसे को अंजाम देने वाले ट्रक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement