06 Aug 2026
Breaking News Exclusive
चौमुखी विकास के लिए विधायक विवेक कुमार वर्मा ने मुख्यमंत्री व मंत्रियों को सौंपे मांग पत्र नायब तहसीलदार पर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष से अभद्रता का आरोप, कार्यकर्ताओं में भारी रोष सर्पदंश से महिला की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर ससुराल वालों पर महिला को डीजल छिड़ककर जिंदा जलाने और फांसी लगाने की कोशिश का आरोप बरेली-गोला गोकर्णनाथ नई रेल लाइन के निर्माण की मांग ने पकड़ा जोर बाइक और थ्री-व्हीलर की भिड़ंत में तीन घायल, अस्पताल में भर्ती दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत में लेने की खबर से भड़के सपा कार्यकर्ता अवैध संबंधों में बाधा बनने पर पति को जहर देकर मारा, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पत्नी व प्रेमी को भेजा जेल सोनम वांगचुक की रिहाई और शिक्षा मंत्री की बर्खास्तगी की मांग विधायक से 3.5 लाख की रंगदारी मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने रामलीला रोड से दबोचा

: हाउस टैक्स वसूली में तीन कर्मचारियों ने किया लाखों का घोटाला, दो तत्कालीन अधिकारियों पर भी आरोप

Share:
बीसलपुर:- नगर पालिका कार्यालय में हाउस टैक्स की वसूली में पिछले कई वर्षों से किए जा रहे हैं लाखों के घोटाले का पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि ने भंडाफोड़ दिया। मामला उजागर हो जाने के बाद तीनों कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराने के लिए अधिशासी अधिकारी ने तहरीर दी है।पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अमन जयसवाल उर्फ निक्की ने रविवार शाम पत्रकारों से वार्ता कर टेक्स वसूली में हुए घोटाले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पालिका कार्यालय में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी उपेंद्र कुमार, वसूली कर्ता रामनिवास व बैकलॉग पिछड़ा वर्ग सफाई कर्मचारी जितेंद्र कुमार पालिका कार्यालय में पिछले कई वर्षों से गृहकर व जलकर व अन्य मदों की वसूली का कार्य कर रहे थे। वसूली करने के बाद देन दाताओं के खाते में धनराशि जमा नहीं की गई। अधिशासी अधिकारी शमशेर सिंह द्वारा तीनों कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराने के लिए कोतवाली में तहरीर दी गई है। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि उक्त तीनों कर्मचारियों को वसूली के लिए जारी की गई रसीदें पालिका कार्यालय में जमा करा कर पोस्टिंग करने के निर्देश दिए गए। 24 सितंबर को रामनिवास अपनी कुछ रसीद बुके लेकर आए और बिना किसी को दिखाएं पालिका कार्यालय से चले गए। उन्होंने फोन उठाना बंद कर दिया। 28 सितंबर को चेयरमैन प्रतिनिधि के समक्ष रामनिवास द्वारा बताया गया कि उसके द्वारा 8 से 9 रसीद बुकों का 10 से 11 लाख रुपए की धनराशि जमा नहीं की गई है। उपेंद्र कुमार ने बताया कि उनके द्वारा 7 रसीद बुकों का 8 लाख रुपए पालिका कार्यालय में जमा नहीं किया गया है व जितेंद्र कुमार ने बताया कि दो रसीद बुकों का लगभग 1 लाख रुपए पालिका कार्यालय में जमा नहीं किया गया है। वसूली कार्य में घोटाला करने के व स्वीकार करने का वीडियो रिकॉर्डिंग व पेन ड्राइव तहरीर के साथ संलग्न की गई है। तीनों कर्मचारियों ने बताया कि उनके द्वारा वर्ष 2018 से वसूली कर जमा किए जाने का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य में तत्कालीन निरीक्षक व कर अधीक्षक भी शामिल है।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement