05 Oct 2026
Breaking News Exclusive
खकरा नदी किनारे केजीएन 2 कॉलोनी में प्रशासन की कार्रवाई, रोता-बिलखता रहा परिवार भाजपा चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल गिरफ्तार बीसलपुर में 'ओपन माइक' का आयोजन आज, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम कटना नदी में छलांग लगाने वाले विकास का शव मिला, कैलास सक्सेना की तलाश जारी ग्रामीणों की परेशानी देख डॉ. रत्नेश गंगवार ने कराया रास्ता दुरुस्त, विद्यार्थियों व राहगीरों को मिली बड़ी राहत नदियों में डूबे दो ग्रामीण, प्रशासन का सर्च अभियान जारी शिक्षक सम्मान समारोह एवं चिंतन गोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब डियूनी डैम से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दर्जनों गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर डॉ रत्नेश गंगवार ने की जायरीन की खिदमत

: ई-रिक्शा शोरूम में चोरों ने नकब लगाकर हजारों के बैटरे व नकदी की चोरी

Share:
पीलीभीत:- बीसलपुर में देर रात चोरों ने एक ई रिक्शा बिक्री करने वाले शोरूम की दीवार में नकब लगाकर दुकान के अंदर रखी हजारों की नकदी तथा 40 हजार रुपए कीमत के चार च बैटरे चोरी कर ले गए घटना की तहरीर पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को दे दी है पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। नगर के बीसलपुर बिलसंडा मार्ग स्थित शिशु विहार इंटर कॉलेज के सामने माधव इंटरप्राइजेज के शोरूम का स्वामी राजेश कुमार निवासी बिलसंडा रोज की भांति अपने शोरूम में शाम को ताले लगाकर अपने घर चला गया था वह बिलसंडा से आज सुबह 9:30 बजे लगभग जब अपने शोरूम पर आया और उसने अपने शोरूम के ताले खोलकर जैसे ही अंदर गया तो उसके होश उड़ गए शोरूम की पीछे वाली दीवार में चोरों ने नकब लगाकर शोरूम में रखें 15 हजार रुपए नकदी तथा 4 ईस्टमैन कंपनी के ई-रिक्शा के बैटरे चोरी कर ले गए जिनकी कीमत लगभग 40 हजार रुपए थी इसके पश्चात शोरूम स्वामी राजेश कुमार ने घटना की सूचना बीसलपुर कोतवाली पुलिस को दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शोरूम में हुई चोरी की घटना का निरीक्षण कर कार्यवाही प्रारंभ कर चोरों का पता लगाना शुरू कर दिया है। समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी पंजीकृत नहीं हो सकी थी।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement