05 Aug 2026
Breaking News Exclusive
चौमुखी विकास के लिए विधायक विवेक कुमार वर्मा ने मुख्यमंत्री व मंत्रियों को सौंपे मांग पत्र नायब तहसीलदार पर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष से अभद्रता का आरोप, कार्यकर्ताओं में भारी रोष सर्पदंश से महिला की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर ससुराल वालों पर महिला को डीजल छिड़ककर जिंदा जलाने और फांसी लगाने की कोशिश का आरोप बरेली-गोला गोकर्णनाथ नई रेल लाइन के निर्माण की मांग ने पकड़ा जोर बाइक और थ्री-व्हीलर की भिड़ंत में तीन घायल, अस्पताल में भर्ती दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत में लेने की खबर से भड़के सपा कार्यकर्ता अवैध संबंधों में बाधा बनने पर पति को जहर देकर मारा, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पत्नी व प्रेमी को भेजा जेल सोनम वांगचुक की रिहाई और शिक्षा मंत्री की बर्खास्तगी की मांग विधायक से 3.5 लाख की रंगदारी मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने रामलीला रोड से दबोचा

: बीसलपुर में पटेल जयंती पर बही कविता की रसधारा

Share:
बीसलपुर:- लौहपुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल जयंती पर प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में कवियों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कर महफिल में शमा बांध दिया। पूरी रात कवियों की कविताओं पर श्रोताओं की तालियां बजती रही। बीसलपुर के गांव महावा में लौहपुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल जयंती पर आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में व्यापारियों, पत्रकारों, शिक्षकों एवं आईएएस के परिजनों अधिवक्ताओं को अंग वस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया। अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में फरूखाबाद से आए डा. शिवओम अम्बर, टूंडला से आए लटूरी लट्ठ, बाराबंकी से आए ओपी वर्मा ओम, बस्ती से आए रामकृष्ण लाल जगमग, मध्य प्रदेश से आए अनिल अनगढ़, राजस्थान से आए हरीश हंगामा, दिल्ली से आए अजय मिश्रा दबंग, लखनऊ से आईं हेमा पाण्डेय, कानपुर से आई डा. अंजना कुमार, लखनऊ से आईं अंकिता शुक्ला, बाराबंकी से आए अजय प्रधान, आगरा से आई अंशू अवनी छौंकर, माधोटांडा से आए राजेंद्र अवस्थी किनंकर, भीकमपुर से आए राजेश मिश्रा प्रयास ने अपनी कविताएं सुनाकर श्रोताओं को खूब गुदगुदाया एवं वीररस के कवियों ने अपनी वाणी से लोगों में उत्साह भर दिया। प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि सपा नेत्री दिव्या गंगवार एवं फिल्म अभिनेता नलनीश नील को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के आयोजक पातीराम गंगवार ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर मोहित अग्रवाल, वीरेंद्र अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, प्रांजल अग्रवाल, गोपाल कृष्ण अग्रवाल, अवनीश शुक्ला, राजगोपाल, रवि सक्सेना, सुबोध मिश्रा, चौधरी प्रदीप सिंह पटेल, पंजक गंगवार, रामबाबू पटेल, वीरेंद्र गंगवार, हरप्रसाद गंगवार, निहाल रस्तोगी, आदित्य प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement