17 Apr 2026
Breaking News Exclusive
400 बीघा गेहूं की नरई जली, किसानों का भारी नुक़सान स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चों को वितरित की गई निशुल्क पुस्तकें दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में एक युवक की हुई मौत गौरव बने वाणिज्य कर अधिकारी युवक ने किशोरी को बहाने से बुलाकर अपने घर में किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज डीएम ने 30 लाख रुपये खाते में आने के मामले में टीम गठित कर जांच कराई शुरू जीएसटी टीम ने सरिया सीमेंट व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर मारे छापे चेकिंग के दौरान दो आरोपी गिरफ्तार, 5 इंजन और 2 मोटरसाइकिल बरामद रसोई गैस सिलेंडर बुक कराने को उमड़े उपभोक्ता ब्लाक परिसर में समारोह आयोजित कर सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी

: चीनीमिल के कैमिस्ट की पत्नी का संदिग्ध अवस्था में मिला शव

Share:

पीलीभीत :-संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने कमरे में अपनी चुनरी से लटक कर जीवन लीला समाप्त कर ली। ड्यूटी के बाद खाने पर दोपहर को अपने कमरे पर पहुंचते ही पति ने अपनी पत्नी का लटकता हुआ शव देखकर उसके होश उड़ गए और वह चिखने चिल्लाने लगा उसकी आवाज सुनकर आज पड़ोस के लोग एकत्र हो गए इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। 

बीसलपुर नगर में स्थित किसान सहकारी चीनी मिल में केमिस्ट के पद पर सीतापुर जनपद की कोतवाली क्षेत्र के नैपालापुर निवासी शिवम शर्मा कार्यरत हैं। उसका विवाह लखीमपुर खीरी के थाना महुआगंज निवासी महेश शर्मा की पुत्री अंकिता देवी के साथ हिंदू रीति रिवाज के साथ हुआ था इसके बाद शिवम शर्मा चीनी मिल कॉलोनी में मिले आवास में अपनी पत्नी के साथ रहने लगा। आज बुधवार को शिवम रोज की तरह अपनी ड्यूटी पर चीनी मिल गया था पत्नी उसकी आवास पर थी। वह अपनी ड्यूटी करने के बाद जब दोपहर लगभग 1:30 बजे अपने आवास पर वापस खाना खाने आया तो उसने देखा कि उसकी पत्नी अंकिता कुंडे से अपनी चुनरी द्वारा गले में फंदा डालकर लटकी हुई है उसने तुरंत किसी धारदार चीज से उसकी चुनरी काटकर अंकिता को नीचे उतार लिया किंतु तब तक काफी देर हो चुकी थी और अंकिता ने अपना दम तोड़ दिया था यह देख घर मे चीख- पुकार मच गई। यह सुनकर आसपास के लोग उसके आवास पर एकत्र हो गए और कुछ देर बाद कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना दी गई। सूचना पाते ही चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक डॉक्टर हरिकृष्ण गुप्ता तथा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और उन्होंने स्थिति का जायजा लेने के बाद मृतका अंकिता 23 वर्ष के शव को पंचनामा भरने के बाद सील कर पोस्टमार्टम है जिला मुख्यालय भेज दिया घटना की सूचना मृतक विवाहिता के परिवार वालों को दे दी गई है।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement