06 Oct 2026
Breaking News Exclusive
खकरा नदी किनारे केजीएन 2 कॉलोनी में प्रशासन की कार्रवाई, रोता-बिलखता रहा परिवार भाजपा चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल गिरफ्तार बीसलपुर में 'ओपन माइक' का आयोजन आज, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम कटना नदी में छलांग लगाने वाले विकास का शव मिला, कैलास सक्सेना की तलाश जारी ग्रामीणों की परेशानी देख डॉ. रत्नेश गंगवार ने कराया रास्ता दुरुस्त, विद्यार्थियों व राहगीरों को मिली बड़ी राहत नदियों में डूबे दो ग्रामीण, प्रशासन का सर्च अभियान जारी शिक्षक सम्मान समारोह एवं चिंतन गोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब डियूनी डैम से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दर्जनों गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर डॉ रत्नेश गंगवार ने की जायरीन की खिदमत

: कब्रिस्तान में बनवाई जा रही दुकानों के निर्माण को रुकवाया

Share:
पीलीभीत:- बीसलपुर नगर के प्रमुख ईदगाह चौराहे के नजदीक स्थित कब्रिस्तान की जगह में सड़क के किनारे दुकान बनवाने के लिए एक मोहल्ले के कुछ दबंग लोगों ने नीव खोदवा दी इसके पश्चात जागरूक लोगों द्वारा शिकायत करने पर एस डी एम ने मौके पर टीम भेज कर कार्य को तत्काल रुकवा दिया। नगर के मोहल्ला ग्यासपुर तथा हबीबुल्लाह खान जनूबी निवासी एक दर्जन से अधिक लोगों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शिकायती पत्र भेजकर आरोप लगाते हुए कहा था की नगर के प्रमुख ईदगाह चौराहे पर गाटा संख्या 342 खाता संख्या 213 संपत्ति वक्फ बोर्ड कब्रिस्तान के नाम से दर्ज है नक्शे में गाटा संख्या 342 में कहीं भी गांव सभा दर्ज नहीं है इसके बावजूद भी नगर के एक मोहल्ले के दबंगों द्वारा इस कब्रिस्तान की भूमि पर जबरन कब्जा कर रखा है तथा इतना ही नहीं केवल अपने ही लोगों को इस भूमि पर दफन करने को जाने देते हैं अन्य लोगों को वहां से भगा दिया जाता है उक्त सभी दबंगों ने एक राय होकर सड़क के किनारे बने इस कब्रिस्तान पर दुकानें बनाने के लिए शुरुआत कर दी जिसकी भनक मोहल्ले वालों तथा जागरूक लोगों को मिलने पर उन्होंने इस मामले की शिकायत तत्काल प्रभाव से जिलाधिकारी के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को की उन्होंने मामले को संज्ञान में लेते हुए इसकी जांच जनपद के जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह को सौंप दी उन्होंने इस संबंध में बीसलपुर के एसडीएम को मौके पर जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए इसके पश्चात उप जिलाधिकारी नागेंद्र पांडे ने अपने साथ राजस्व टीम को लेकर मौके पर पहुंचकर कब्रिस्तान में दुकान बनवाए जाने के लिए खोदी गई नीव तथा बनाई जा रही दीवार को मोहल्ले की महिलाओं ने तोड़ दिया तथा एसडीएम ने उसको रुकवा दिया तथा कब्रिस्तान में किसी तरह का निर्माण करने पर कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी देते हुए मौके पर एकत्र लोगों को वहां से घरों को भेज दिया तब कहीं जाकर मामला शांत हुआ।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement