: दामाद ने भाई कि मदद से सास को किया घायल, मुकदमा दर्ज
JS News 24
/
Fri, Sep 5, 2025
/
Post views : 214
पीलीभीत:- बीसलपुर कोतवाली में पंजीकृत कराई गई प्राथमिकी में क्षेत्र के ग्राम रोहनिया निवासी प्रेम पाल वर्मा की पुत्री गायत्री देवी ने आरोप लगाते हुए कहा है। कि उसके पिता प्रेमपाल वर्मा ने 10 वर्ष पूर्व उसका विवाह श्यामपाल पुत्र दीनदयाल के साथ धूमधाम से शाहजहांपुर जनपद के थाना जलालाबाद क्षेत्र के कुंडे बन्डा के साथ किया था। महिला गायत्री देवी का कहना है। कि उसके तीन बेटी और एक बेटा है। एक माह पूर्व उसके पति श्यामपाल ने मारपीट कर उसे बच्चों के साथ घर से निकाल दिया था। इसके बाद से गायत्री देवी अपने बच्चों को साथ लेकर अपने पिता प्रेम पाल के घर चली आई। और वहां पर रहने लगी। इसके पश्चात 31 अगस्त 025 को 1:30 बजे दिन विवाहिता का पति श्यामपाल व उसका छोटा भाई सुधाराम बाइक से उसके पिता के घर पर आए। और उसको गाली गलौज करने लगे। जब गायत्री देवी ने गाली देने से मना किया। तो श्यामपाल ने धारदार हथियार से उसकी मां के सिर पर प्रहार कर दिया। जिससे उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़ित महिला की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने उसके पति श्यामपाल तथा देवर सुधाराम के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही शुरू कर दी है।