05 Oct 2026
Breaking News Exclusive
खकरा नदी किनारे केजीएन 2 कॉलोनी में प्रशासन की कार्रवाई, रोता-बिलखता रहा परिवार भाजपा चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल गिरफ्तार बीसलपुर में 'ओपन माइक' का आयोजन आज, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम कटना नदी में छलांग लगाने वाले विकास का शव मिला, कैलास सक्सेना की तलाश जारी ग्रामीणों की परेशानी देख डॉ. रत्नेश गंगवार ने कराया रास्ता दुरुस्त, विद्यार्थियों व राहगीरों को मिली बड़ी राहत नदियों में डूबे दो ग्रामीण, प्रशासन का सर्च अभियान जारी शिक्षक सम्मान समारोह एवं चिंतन गोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब डियूनी डैम से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दर्जनों गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर डॉ रत्नेश गंगवार ने की जायरीन की खिदमत

: ऐतिहासिक रामलीला मेले की धूमधाम से निकली झंडी शोभा यात्रा

Share:

पीलीभीत -: बीसलपुर नगर में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ऐतिहासिक श्रीरामलीला मेला की झंडी शोभायात्रा बैंडबाजों के साथ धूमधाम से निकाली गयी। मेला कमेटी के सदस्यों द्वारा मेला ग्राउंड में हवन पूजन के साथ झंडी स्थापित की गयी।

श्रीरामलीला मेला कमेटी के तत्वावधान में बुधवार को रामलीला मेला की झंडी शोभायात्रा बाजार कटरा से बैंडबाजों के साथ धूमधाम से निकाली गयी। झंडी शोभायात्रा में सबसे आगे श्रद्धालु पताका लेकर व भगवान राम की जय-जयकार करते हुए चल रहे थे। झंडी शोभायात्रा मठिया नाथ चौराहा, रामविलास चौराहा, दुबे मोहल्ला, पानी की टंकी आदि प्रमुख स्थानों पर होती हुई मेला ग्राउंड पहुंचकर सम्पन्न हो गयी। बाद में पताका को मेला ग्राउंड कैंपस में स्थित एक पीपल के वृक्ष के ऊपर बांध दिया गया। इससे पूर्व मेला कमेटी के सदस्यों ने मेला मैदान में हवन पूजन किया।

इस मौके पर मेला कमेटी के अध्यक्ष गंगाधर दुबे, व्यवस्थापक सुरेश चंद्र अग्रवाल, उपसभापति विष्णु कुमार गोयल, मंत्री महेश चंद्र अग्रवाल, ऑडिटर वीरेंद्र अगवाल, लीला प्रबंधक गोपाल कृष्ण अग्रवाल,मैनेजर मोहित अग्रवाल,अभय मित्तल, सचिन अग्रवाल,कोषाध्यक्ष रामबहादुर गुप्ता, व्यवस्थापक मृदुल किशोर त्रिगुणायत, विपिन कुमार पांडे, अवधेश अग्रवाल, पंकज अग्रवाल सहित कमेटी के कई सदस्य मौजूद थे। अनुष्ठान के समापन पर प्रसाद वितरित किया गया।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement