05 Oct 2026
Breaking News Exclusive
खकरा नदी किनारे केजीएन 2 कॉलोनी में प्रशासन की कार्रवाई, रोता-बिलखता रहा परिवार भाजपा चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल गिरफ्तार बीसलपुर में 'ओपन माइक' का आयोजन आज, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम कटना नदी में छलांग लगाने वाले विकास का शव मिला, कैलास सक्सेना की तलाश जारी ग्रामीणों की परेशानी देख डॉ. रत्नेश गंगवार ने कराया रास्ता दुरुस्त, विद्यार्थियों व राहगीरों को मिली बड़ी राहत नदियों में डूबे दो ग्रामीण, प्रशासन का सर्च अभियान जारी शिक्षक सम्मान समारोह एवं चिंतन गोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब डियूनी डैम से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दर्जनों गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर डॉ रत्नेश गंगवार ने की जायरीन की खिदमत

: एसडीएम ने बढ़ते जल स्तर को लेकर ग्रामीणों को किया सावधान

Share:
पीलीभीत:- पहाड़ों पर हो रही लगातार भारी वर्षा के कारण उत्तराखंड स्थित डैम का पानी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच जाने पर कई हजार क्यूसेक पानी देवहा नदी में छोड़ दिया गया है। जिसको मद्देनजर नजर रखते हुए एसडीएम, तथा तहसीलदार ने नदी के किनारे स्थित ग्रामों में पहुंचकर ग्राम वासियों को नदी के बढ़ते पानी को लेकर सतर्क किया।  पहाड़ों पर हो रही लगातार भारी बारिश के चलते उत्तराखंड स्थित डैम में पानी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर चला जाने के कारण, डैम से कई हजार क्यूसेक पानी देवहा नदी में छोड़ दिया गया है। जिसको लेकर उप जिलाधिकारी नागेंद्र पांडे तथा तहसीलदार आशीष कुमार गुप्ता ने देवहा नदी के किनारे बसे हुए ग्राम नगरिया फतेहपुर तथा मुड़िया कुंडरी पहुंच कर नदी के बढ़ते जल स्तर के बारे में ग्रामीणों को बताते हुए संभावित बाढ़ से सावधान किया। उन्होंने इस मौके पर ग्रामीणों को बाढ़ की स्थिति में मदद हेतु टोल फ्री नंबर भी नोट कराया। तथा उन्होंने ग्राम भैसहा- ग्वालपुर तथा नगरिया फतेहपुर स्थित बाढ़ चौकीयो पर तैनात कर्मचारियों को भी अपनी ड्यूटी के प्रति सावधान रहने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement