05 Oct 2026
Breaking News Exclusive
खकरा नदी किनारे केजीएन 2 कॉलोनी में प्रशासन की कार्रवाई, रोता-बिलखता रहा परिवार भाजपा चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल गिरफ्तार बीसलपुर में 'ओपन माइक' का आयोजन आज, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम कटना नदी में छलांग लगाने वाले विकास का शव मिला, कैलास सक्सेना की तलाश जारी ग्रामीणों की परेशानी देख डॉ. रत्नेश गंगवार ने कराया रास्ता दुरुस्त, विद्यार्थियों व राहगीरों को मिली बड़ी राहत नदियों में डूबे दो ग्रामीण, प्रशासन का सर्च अभियान जारी शिक्षक सम्मान समारोह एवं चिंतन गोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब डियूनी डैम से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दर्जनों गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर डॉ रत्नेश गंगवार ने की जायरीन की खिदमत

: समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष ने लगाए जिला प्रशासन पर आरोप

Share:

पीलीभीत:- सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने कहा की "हमारा मानना है कि पीलीभीत प्रशासन नगर मे हुई जलभराव की इस समस्या के लिए जिम्मेदार है और उन्हें तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए नगर पालिका प्रशासन को जलभराव की समस्या का समाधान करने के लिए तत्काल कदम उठाने चाहिए। हमें उम्मीद है कि वे अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए समस्या का समाधान करेंगे।

पीलीभीत जनपद में नहरों की सफाई के नाम पर करोड़ों रुपये का घोटाला किया गया है, जिसमें जिला प्रशासन और सिंचाई विभाग के अधिकारी शामिल हैं। इस घोटाले में नहरों की सफाई के लिए आवंटित धन का दुरुपयोग किया गया है और वास्तविक सफाई कार्य नहीं किया गया है। नहरों की सफाई और माइनर निर्माण के नाम पर सिचाई विभाग द्वारा करोड़ों रुपये खर्च किए गए, लेकिन धरातल पर कोई काम नहीं हुआ शारदा पार बाढ़ की चपेट मे है हर वर्ष टांस शारदा एवं आसपास के लोगों को बाढ़ का सामना करना पड़ता है, बाढ़ की रोकथाम के लिए करोड़ों रुपए का बंदर बाट कर लोगों को उनके हालात पर छोड़ दिया जाता है।

नालों कि सफाई में भ्रष्टाचार 

नालों की सफाई के नाम पर नगर पंचायत एवं नगरपालिका द्वारा लाखो रुपये के ठेके अपने चहेतों को दिए गए, लेकिन सफाई की खानापूर्ति ही की गई। जिला प्रशासन और सिंचाई विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से यह घोटाला हुआ है। नहरों की सफाई के लिए आवंटित धन का दुरुपयोग किया गया है और वास्तविक सफाई कार्य नहीं किया गया है इन पर तत्काल कार्यवाही सुनिश्चत की जानी चाहिए।

बाढ़ पीड़ितों से अपील 

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी के निर्देश पर बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं हम उन्हें भोजन, आश्रय और अन्य आवश्यक सुविधाएं प्रदान करने के लिए काम कर रहे हैं। हम सभी बाढ़ पीड़ितों से अपील करते हैं कि वे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं से संपर्क करें और अपनी समस्याओं को साझा करें। हम उनकी हर संभव मदद करने के लिए तैयार हैं" साथ ही उन्होने ये भी कहा की हम सभी का धन्यवाद करते हैं जो इस मुश्किल समय में हमारे साथ खड़े हैं और बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए काम कर रहे हैं।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement