05 Oct 2026
Breaking News Exclusive
खकरा नदी किनारे केजीएन 2 कॉलोनी में प्रशासन की कार्रवाई, रोता-बिलखता रहा परिवार भाजपा चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल गिरफ्तार बीसलपुर में 'ओपन माइक' का आयोजन आज, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम कटना नदी में छलांग लगाने वाले विकास का शव मिला, कैलास सक्सेना की तलाश जारी ग्रामीणों की परेशानी देख डॉ. रत्नेश गंगवार ने कराया रास्ता दुरुस्त, विद्यार्थियों व राहगीरों को मिली बड़ी राहत नदियों में डूबे दो ग्रामीण, प्रशासन का सर्च अभियान जारी शिक्षक सम्मान समारोह एवं चिंतन गोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब डियूनी डैम से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दर्जनों गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर डॉ रत्नेश गंगवार ने की जायरीन की खिदमत

: साईं बाबा की वार्षिक पालकी शोभायात्रा पर बरसे फूल

Share:
पीलीभीत:- बीसलपुर नगर में सांई बाबा की वार्षिक पालकी यात्रा कई मनमोहक झांकियों के साथ धूमधाम से निकाली गयी। पुष्प वर्षा कर पालकी यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। सांई बाबा के जयकारों से पूरा नगर सांईमय हो गया।   शुक्रवार को नगर के मोहल्ला बख्तावरलाल स्थित श्री सांई रक्षाधाम मंदिर परिसर से सांई बाबा की वार्षिक विशाल पालकी शोभा यात्रा का काफिला आगे बढ़ा। पालिका अध्यक्ष पति एवं भाजपा नेता अमन जयसवाल उर्फ निक्की ने पूजन कर मंदिर परिसर से शोभायात्रा का शुभारंभ किया। भक्तगण ढोल नगाड़े बजाते हुए, नृत्य करते हुए व सांई बाबा की जय-जयकार करते हुए चल रहे थे। छात्राएं डांडिया नृत्य कर रही थी। पालकी यात्रा में भगवान शिव अखाड़ा, सांई बाबा के विभिन्न रूपों की झांकियां व शिरडी से आया सांई बाबा के रथ की झांकी , चंदौसी से आए कलाकारो द्वारा मां दुर्गा के विराट रूप की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। पुराना डाकघर चौराहा, मठिया नाथ चौराहा, छोटा चौराहा, हनुमान मंदिर, पंचमुखी मंदिर, गोपी टाकीज रोड, बारह पत्थर चौराहा समेत कई स्थानों पर भक्तों द्वारा पुष्प वर्षा कर पालकी यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। यात्रा पुराना डाकघर मार्ग मुख्य बाजार सहित प्रमुख मार्गो से भ्रमण करने के बाद पुन: मंदिर परिसर में आकर सम्पन्न हो गई। आरती व भजन संध्या के उपरांत भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर के व्यवस्थापक देवेन्द्र शर्मा, आशु भारद्वाज एडवोकेट, अभिमान शर्मा, हरीश चन्द्र , सुरेश कुमार, मनोज त्रिपाठी उर्फ मीनू, दिवाकर बाजपेई, अनिल गुप्ता, अमित सक्सेना, रवि सक्सेना,, गोपाल शर्मा, प्रीति शर्मा, अमित मित्तल, विशाल सक्सेना, अनुराग गुप्ता, कुलदीप शर्मा, अभिषेक अग्रवाल, संजय गोयल, विभाकर बाजपेई, अनिल कुमार गुप्ता, महेन्द्र कुमार ,सुमित रस्तोगी, गिरीशचन्द्र, मोहित गोखलानी, शिवकिशोर ,गीता शर्मा व शिवहरी सक्सेना राजू सक्सेना सहित बड़ी संख्या में साई भक्त शोभा यात्रा के साथ चल रहे थे।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement