05 Oct 2026
Breaking News Exclusive
खकरा नदी किनारे केजीएन 2 कॉलोनी में प्रशासन की कार्रवाई, रोता-बिलखता रहा परिवार भाजपा चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल गिरफ्तार बीसलपुर में 'ओपन माइक' का आयोजन आज, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम कटना नदी में छलांग लगाने वाले विकास का शव मिला, कैलास सक्सेना की तलाश जारी ग्रामीणों की परेशानी देख डॉ. रत्नेश गंगवार ने कराया रास्ता दुरुस्त, विद्यार्थियों व राहगीरों को मिली बड़ी राहत नदियों में डूबे दो ग्रामीण, प्रशासन का सर्च अभियान जारी शिक्षक सम्मान समारोह एवं चिंतन गोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब डियूनी डैम से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दर्जनों गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर डॉ रत्नेश गंगवार ने की जायरीन की खिदमत

: न्यूरानपुर रामलीला मेले में भगवान राम के पूजन के साथ शोभायात्रा

Share:

पीलीभीत:- दियोरिया कला क्षेत्र में न्यूरानपुर में रामलीला मेले का शनिवार को शुभारंभ किया गया इस दौरान भगवान शिव, भगवान राम आदि पात्रों की पूजा अर्चना कर एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें मठ के महंत योगी हनुमान नाथ, दियोरिया के ग्राम प्रधान अजय सिंह समाजसेवी मनोज गुप्ता के अलावा तमाम गणमान्य नागरिक और स्थानीय ग्रामीणों ने भाग लिया।

न्यूरानपुर मठ उत्तर प्रदेश में अपना एक अलग स्थान रखता है गोरक्ष पीठाधीश्वर गोरखपुर से इसका सीधा संबंध है यहां पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गुरु भाई योगी शांति नाथ विराजमान थे उनके ब्रह्म लीन होने के बाद यहां की कमान गोरखपुर मठ से भेजे गए योगी हनुमान नाथ ने संभाली है खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ न्यूरानपुर मठ का दौरा कर चुके हैं जनपद के अलावा प्रदेश के तमाम दिग्गज नेता यहां पर मत्था टेकने आते हैं योगी शांति नाथ के समय भी रामलीला मेले का आयोजन होता रहा है इस बार योगी हनुमान नाथ मेले का आयोजन करा रहे हैं। रामलीला मेले की शोभायात्रा में भगवान शिव, भगवान राम के अलावा सभी देवी देवताओं की झांकियां बड़े ही सुन्दर ढंग से सजाई गई थी गांव में पहुंची शोभायात्रा का महिलाओं ने पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया सुरक्षा की दृष्टि से शोभायात्रा के साथ पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहा।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement