: प्रधानाचार्य द्वारा परमिट से अधिक कटवाएं गए पेड़ों सहित अन्य जांच शुरू
JS News 24
/
Sat, Nov 9, 2024
/
Post views : 85
पीलीभीत:- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को बीसलपुर नगर के एक मोहल्ले में रहने वाले जागरूक नागरिक ने शिकायती पत्र भेज कर नगर के एक बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य द्वारा छात्राओं से मानक से अधिक फीस वसूलने तथा विद्यालय परिसर में खड़े हरे पेड़ों का कटान परमिट से तीन गुना करने की शिकायत करने के बाद जिलाधिकारी ने एसडीएम के नेतृत्व में कमेटी गठित कर विद्यालय की प्रधानाचार्य सहित दो अन्य कर्मचारियों की जांच शुरू कर दी है।
नगर के मोहल्ला दुर्गा प्रसाद निवासी हरेंद्र दत्त मिश्र ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शिकायती पत्र भेजकर आरोप लगाया था कि बिलसंडा मार्ग स्थित एस के जे पी गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रभारी प्रधानाचार्य मीना शर्मा ने विद्यालय की नियंत्रक सुखविंदर कौर तथा वरिष्ठ लिपिक गौरव शर्मा से साठ गांठ कर विद्यालय परिसर में खड़े हुए लगभग 60 पेड़ से अधिक का कटान करा दिया जबकि परमिट वन विभाग द्वारा केवल 15 पेड़ कटवाने का दिया गया था इन पेड़ों के काटने से पर्यावरण को क्षति पहुंची है साथ ही साथ तीनों लोगों ने मिलकर धन उगाही भी की है शिकायत को संज्ञान में लेते हुए इस मामले की जांच करने के लिए सरकार द्वारा जनपद के जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह को भेजा गया जिन्होंने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए बीसलपुर के एसडीएम नागेंद्र पांडे के साथ जनपद के बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ अमित कुमार सिंह एसडीओ वन विभाग अंजलि कुमार श्रीवास्तव वन क्षेत्र अधिकारी रोहित जोशी ने एसकेजेपी गर्ल्स इंटर कॉलेज पहुंचकर आज अपनी जांच शुरू की उन्होंने पेड़ों के अतिरिक्त विद्यालय की छात्राओं से अधिक शुल्क वसूल करने की भी जांच की इस दौरान उन्होंने विद्यालय की प्रधानाचार्य मीना शर्मा तथा लिपिक गौरव शर्मा के भी बयान लिए इसके बाद उन्होंने विद्यालय परिसर से काटे गए पेड़ों की मौके पर मौजूद जड़ों का स्थलीय निरीक्षण भी किया तथा विद्यालय में पेड़ ठेकेदार द्वारा काटने के दौरान चार्ज पर रही मंजू विश्वकर्मा से भी वार्ता कर हकीकत जानी जांच करने आई वन विभाग की टीम ने मौके पर भी 15 पेड़ों के परमिट के स्थान पर मौके पर कहीं अधिक पेड़ कटे हुए पाए गए उन्होंने इस दौरान विद्यालय के चौकीदार के अतिरिक्त विद्यालय की पूर्व कंट्रोलर सुखविंदर कौर के भी बयान दर्ज किये उप जिला अधिकारी नागेंद्र पांडे ने स्पष्ट किया की जिलाधिकारी द्वारा गठित की गई टीम के द्वारा की गई जांच की रिपोर्ट बनाकर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह को शीघ्र ही प्रेषित की जाएगी।