: पीलीभीत में पुलिस अपराधियों को देती है संरक्षण - हरप्रीत सिंह चब्बा
JS News 24
/
Fri, Aug 29, 2025
/
Post views : 72
पीलीभीत:- उत्तर प्रदेश कांग्रेस के आवाहन प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था एवं जिला पीलीभीत में बढ़ते अपराध पर प्रेस वार्ता आयोजित की गई प्रेस वार्ता में जिला अध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा ने कहा कि प्रदेश में विगत आठ साल के योगी शासनकाल में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। अगर हम कहें कि उत्तर प्रदेश अपराध प्रदेश बन गया है तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी एन0सी0आर0बी0 के ऑकड़ों के अनुसार उत्तर प्रदेश में महिलाओं और दलितों के खिलाफ अपराध सबसे ज्यादा हो रहे हैं। पूरे देश में महिलाओं के प्रति जितने अपराध हो रहे हैं उसका 15 प्रतिशत अकेले उत्तर प्रदेश में होते है।
अगर हम बात करें तो पिछले एक महीने कि तो हमारे जनपद में बड़ी आपराधिक घटनाऐं हुई हैं जिसमे पुलिस पीड़ित पक्ष के बजाय अपराधियों को संरक्षण देती प्रतीत हो रही है। थाना माधोटांडा के बूंदीभूड़ गांव में युवती का शव बरामद होने के बाद पुलिस हत्या के मामले को आत्महत्या बताने का प्रयास कर रही है जबकि मृतका के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मिट्टी मुंह में पाई गई उसके शरीर पर चोटों के निशान पाए गए लेकिन फिर भी पुलिस अपराधियों के साथ खड़ी नजर आ रही है और हत्या को आत्महत्या प्रदर्शित करती लग रही है पीलीभीत अमरिया रोड पर सड़क दुर्घटना में 6 लोगों की मृत्यु हुई डग्गामार वाहन लगातार जनता की जान से खिलवाड़ करते हुए चल रहे हैं प्रशासन का पूर्ण संरक्षण उन्हें प्राप्त है रोडवेज कर्मियों ने भी डग्गामार वाहनों के खिलाफ कार्यवाही के लिए धरना प्रदर्शन किया पुलिस गरीबों के मोटरसाइकिलों का चालान काटने में व्यस्त है लेकिन ओवरलोड वाहन डग्गामार वाहन बगैर फिटनेस के सड़क पर चल रहे हैं लेकिन पुलिस कोई ध्यान नहीं दे रही है यह जनता की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है टाइगर रिजर्व पीलीभीत में टाइगर्स ने कई लोगों को अपना निवाला बना लिया कई परिवार मुखिया के निधन से असहाय हो गए वन विभाग एवं जिला प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को सामान्य धनराशि देकर अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर ली जबकि जिन परिवारों का मुखिया टाइगर का निवाला बन गया उन परिवारों के बच्चे शिक्षित कैसे हो इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया उनके बच्चों की परवरिश कैसे हो इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया कांग्रेस पार्टी ने उत्तर प्रदेश सरकार से उचित मुआवजे की मांग भी की लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गई और अभी तक उनको उचित मुआवजा जिससे उनके परिवारों का भरण पोषण और शिक्षा का प्रबंध हो सके नहीं दिया गया। जनपद पीलीभीत के सभी थानों में अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है आए दिन महिला अपराध में और बच्चों के साथ यौन शोषण के अपराधों में वृद्धि हो रही अपराधी बेलगाम है पुलिस का कोई दबाव अपराधियों के ऊपर नहीं है पुलिस अपराधियों को संरक्षण देती हुई प्रतीत हो रही है आम आदमी थाने जाने पर भयभीत हो रहा है अपराधियों के हौसले बुलंद है अपराधी थाने में वेखौफ़ जाता है पूरे जिले के देहात क्षेत्र में चोरों का आतंक बना हुआ है आए दिन घटनाएं हो रही हैं पुलिस उन घटनाओं को दर्ज नहीं करती और सामान्य घटना बात कर मौके पर भी नहीं जाती कई जगह इस तरह की घटनाएं हुई जहां पर सामान्य आदमी भीड़ का शिकार बन गया एक मंदबुद्धि को बुरी तरह से मारपीट किया गया पुलिस मौके पर नहीं पहुंची इस तरह की घटनाओं से समाज एवं आमजनमानस का विश्वास पुलिस एवं प्रसाशन से उठ चुका है प्रशासन जनता की शिकायतों पर कोई ध्यान नहीं दे रही जनता परेशान है और न्याय के लिए भटक रही कांग्रेस पार्टी मांग करती है की पुलिस और प्रशासन अपना रवैया सुधारे अन्यथा कांग्रेस पार्टी जनता को साथ लेकर जनता के मुद्दों पर सड़कों पर संघर्ष करने में पीछे नहीं हटेगी।शहर अध्यक्ष श्रीकृष्ण गंगवार ने कहा पूरे प्रदेश का शायद ही कोई जनपद होगा जहां आये दिन कोई जघन्य अपराध न होता हो। इतना ही नहीं जो सामाजिक अपराध खत्म से हो गये थे वह भाजपा के शासन काल में फिर से होने लेगे हैं, जैसे दलितों की बारातों पर हमला, उन्हें घोड़ी पर न चढ़ने देना और तो और अब दबंग उन्हें अपने इलाकों से निकलने देना भी नहीं चाहते। प्रवक्ता हेमन्त मिश्र ने कहा कि पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल है अपराधियों में कानून का डर खत्म सा हो गया है। शर्मनाक स्थिति यह है कि मुख्यमंत्री जी जाति और धर्म देखकर अपराधियों की पहचान करते हैं। अपराधियों के हौसले बुलंद है पीड़ित डरा हुआ है। उक्त घटनाऐं यह बात स्पष्ट करती हैं कि उ0प्र0 में कानून का राज खत्म हो चुका है तथा अपराध और अराजकता का राज कायम है। हम मुख्यमंत्री जी से नैतिकता के आधार पर उनके इस्तीफे की मांग करते है। प्रेस वार्ता में करन पाल सिंह, हरीश मौर्य उपस्थित रहे।