06 Oct 2026
Breaking News Exclusive
खकरा नदी किनारे केजीएन 2 कॉलोनी में प्रशासन की कार्रवाई, रोता-बिलखता रहा परिवार भाजपा चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल गिरफ्तार बीसलपुर में 'ओपन माइक' का आयोजन आज, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम कटना नदी में छलांग लगाने वाले विकास का शव मिला, कैलास सक्सेना की तलाश जारी ग्रामीणों की परेशानी देख डॉ. रत्नेश गंगवार ने कराया रास्ता दुरुस्त, विद्यार्थियों व राहगीरों को मिली बड़ी राहत नदियों में डूबे दो ग्रामीण, प्रशासन का सर्च अभियान जारी शिक्षक सम्मान समारोह एवं चिंतन गोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब डियूनी डैम से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दर्जनों गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर डॉ रत्नेश गंगवार ने की जायरीन की खिदमत

: किसान संगठनों द्वारा मंडी समिति में दिया गया धरना

Share:
बीसलपुर:- रविवार को दोपहर के बाद नौ ट्रॉलियों में अवैध रूप से धान भरकर बिलसंडा की ओर आ रहे चालकों को बिलसंडा करेली मार्ग स्थित ग्राम बमरौली के पास किसानों तथा किसान संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बिचौलियों के ट्राले पकड़ लिए। जिनमें लगभग 2000 कुंटल धान भरा हुआ था। मौके पर किसान संगठनों द्वारा हंगामा करने पर, करेली थाना प्रभारी विपिन कुमार शुक्ला मौके पर पहुंच गए ।और पकड़े गए धान के मालिकों के न पहुंचने पर मंडी सचिव नाजिम अली को बुलाकर पकड़े हुए धान की ट्रॉलियों को एसडीएम नागेंद्र पांडे के आदेश पर सीज करने को बीसलपुर मंडी समिति भेज दिया गया। आज सुबह किसान संगठनों के कार्यकर्ताओं को जब यह पता चला कि धान से भरी हुई ट्रालियां अभी तक सीज नहीं हुई है। तो उन्होंने मंडी समिति परिसर में बड़ी संख्या में पहुंचकर धरना दे दिया। और मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मंडी समिति सचिव के विरुद्ध कार्यवाही की मांग उठाने लगे। किसानों के धरने की बात जब उप जिला अधिकारी पांडे को मिली तो उन्होंने मंडी समिति सचिव को कड़ाई के साथ निर्देशित करते हुए तत्काल ट्रालियों पर जुर्माना करने का आदेश दिया। जिसके अनुपालन में मंडी सचिव ने शाहजहांपुर जनपद के निगोही कस्बा निवासी रोहित कुमार, आकाश, दीपू , अशोक कुमार, राम सिंह तथा बबलू सिंह के ऊपर 2 लाख 25 हजार रुपए जुर्माना कर दिया। इसके पश्चात जानकारी प्राप्त करने के बाद किसान संगठनों के नेता मंडी समिति में दिए धरने को समाप्त कर वापस चले गए।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement