JS News 24 / Thu, Oct 9, 2025 / Post views : 83
सपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव दिव्या गंगवार के आवास पर सैकड़ो कार्यकर्ता पहुंचे जहां पर काशीराम का परिनिर्वाण दिवस मनाया गया उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर महिला मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव दिव्या गंगवार ने कहा कि मान्यवर काशीराम ने नौकरी छोड़कर समाज सेवा करने का निर्णय लिया दलित पिछड़ों के लिए संघर्ष करना शुरू कर दिया उन्होंने दलित, पिछड़ों व अल्पसंख्यकों को न्याय दिलाने के लिए रात दिन मेहनत करनी शुरू कर दी जिससे काफी हद तक लाभ मिला जो काम उनसे छूट गया है उसे पूरा करने के लिए पीडीए संघर्ष कर रही है आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में उनके सपनों को सरकार करना है विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं को प्रयास करना होगा तभी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बना पाएंगे और मान्यवर काशीराम के छूटे अधूरे कामों को पूरा कर पाएंगे। दलित, पिछड़ों व अल्पसंख्यकों को केवल सपा सरकार ही न्याय दिला पाएगी भाजपा सरकार ने दलित पिछड़ों को कुचलने का काम किया है इसलिए इस बार कार्यकर्ताओं को जीतोड़ मेहनत कर भाजपा को करारा जवाब देना होगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने की संचालन रूपलाल महातिया ने किया इस मौके पर चौधरी प्रदीप सिंह पटेल, बालक राम सागर, काशीराम सरोज, बीडी प्रजापति, ओम प्रकाश मिश्रा, सतपाल यादव, नरेश सागर, बंटी शर्मा, बाबूराम गंगवार, अवि गंगवार, तेजराम गंगवार, सालिक राम गंगवार, सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन